Home
Mobile

108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi 13 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत से लेकर सभी जरूरी बातें

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट वाला स्मार्टफोन Redmi 13 5G को लॉन्च कर दिया है। इसमें कंपनी ने सेंटर पंच-होल के साथ 6.79 इंच FHD+ 120Hz LCD स्क्रीन को जोड़ा है, जो कि Snapdragon 4 Gen 2 AE SoC द्वारा पावर्ड है।

कंपनी ने Redmi 13 5G में 8GB तक रैम और 8GB तक वर्चुअल रैम दी है। चलिए इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi 13 5G स्मार्टफोन

Redmi 13 5G की कीमत

कंपनी ने Redmi 13 5G को भारत में बेस 6GB + 128 GB वेरिएंट को 13,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। वहीं इसके दूसरे 8GB + 128 GB वेरिएंट को Xiaomi ने 15,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।

Redmi 13 5G की उपलब्धता

Redmi 13 5G को 12 जुलाई दोपहर 12 बजे से Amazon और mi.com के जरिए सेल किया जाएगा। आप इस फोन की खरीद पर 1000 रुपये का इंस्टिंट बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी प्राप्त कर सकते हैं।

108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi 13 5G स्मार्टफोन

Redmi 13 5G के फीचर्स

Redmi 13 5G में कंपनी ने 6.79 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है, जो कि IPS पैनल के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रिजॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। बता दें कि यह स्मार्टफोन नए Snapdragon 4 Gen 2 AE SoC द्वारा पावर्ड है, जिसमें 8GB तक रैम और 8GB तक वर्चुअल रैम का स्टोरेज शामिल किया गया है। इस स्टोरेज को एक्सटेंड भी किया जा सकता है।

डिजाइन: इस फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें हाइलाइट पैनल पर डुअल ग्लास बैक फिनिश है, जो कि पिछले फोन Redmi 12 5G के साथ देखे गए प्लास्टिक से एक बड़े बदलाव को दर्शाता है। वहीं इस फोन का वजन 205 ग्राम है।

कलर ऑप्शन: कंपनी ने इस फोन को 3 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इस फोन को आप हवाईयन ब्लू, ब्लैक डायमंड और ऑर्किड पिंक कलर में खरीद सकते हैं।

कैमरा: इस फोन में दूसरा सबसे बड़ा अपग्रेड इमेजिंग डिपार्टमेंट है। इसमें पीछे की तरफ 108MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है।

OS अपडेट: इसमें कंपनी ने नया HyperOS वर्जन भी दिया है। कंपनी का कहना है कि फोन को 2 साल के OS अपग्रेड और 3 साल के सुरक्षा अपडेट भी दिए जाएंगे।

बैटरी: फोन की बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 5030mAh की बैटरी दी है, जो कि इस बार 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही Redmi 13 5G में चार्जर बॉक्स भी दिया गया है।

अन्य फीचर: अगर आप म्यूजिक सुनने का शौक रखते हैं और FM रेडियो के लिए वायर्ड इयरफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इसमें 3.5मिमी का हेडफोन जैक भी मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 13 5G smartphone launched in India with 108MP camera, know all the important things from price to price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X