Redmi 13 5G Vs Redmi 12 5G: दोनों फोन में से कौन सा फोन है दमदार, जानें दोनों के बीच का अंतर
Redmi 13 5G Vs Redmi 12 5G: Xiaomi ने अपना नया फोन Redmi 13 5G को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने इसमें तगड़े फीचर्स भी जोड़े हैं।
वहीं इस फोन को पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Redmi 12 5G का अपग्रेड वर्जन बताया जा रहा है। तो चलिए जान लेते हैं कि Redmi 13 5G और Redmi 12 5G में से कौन सा फोन सबसे बेहतर है और कंपनी ने पिछले वर्जन की तुलना में अपने इस नए फोन में क्या अलग पेश किया है।

Redmi 13 5G और Redmi 12 5G की कीमत
कंपनी ने Redmi 13 5G को भारत में 6GB + 128 GB वेरिएंट को 13,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। वहीं इसके दूसरे 8GB + 128 GB वेरिएंट को Xiaomi ने 15,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। अगर बात करें Redmi 12 5G की तो इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6GB + 128GB की कीमत 13,499 और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये रखी थी। यानी की Redmi 12 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था ।
Redmi 13 5G और Redmi 12 5G में से किसमें है दमदार फीचर्स
डिस्प्ले: Redmi 13 5G में कंपनी ने 6.79 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है, जो कि IPS पैनल के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रिजॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। यह स्मार्टफोन नए Snapdragon 4 Gen 2 AE SoC द्वारा पावर्ड है, जिसमें 8GB तक रैम और 8GB तक वर्चुअल रैम का स्टोरेज शामिल किया गया है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक एक्सटेंड भी कर सकते हैं।

Redmi 12 5G में भी 6.79 इंच की डिस्प्ले मिलती है, लेकिन यह फोन Redmi 13 5G की तुलना में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें प्रोसेसर के रूप में Snapdragon 4 Gen 2 ही दिया गया है। यानी की डिस्प्ले के मामले में Redmi 13 5G अधिक दमदार है।
कलर ऑप्शन: कंपनी ने Redmi 13 5G को 3 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इस फोन को आप हवाईयन ब्लू, ब्लैक डायमंड और ऑर्किड पिंक कलर में खरीद सकते हैं। लेकिन Redmi 12 5G को भी Xiaomi ने 3 कलर ऑप्शन Jade Black, Moonstone Silver और Pastel Blue में लॉन्च किया था।

कैमरा: Redmi 13 5G को कंपनी ने धांसू कैमरा क्वालिटी के साथ पेश किया है। इस फोन में दूसरा सबसे बड़ा अपग्रेड इमेजिंग डिपार्टमेंट है। इसमें पीछे की तरफ 108MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। जबकि Redmi 12 5G में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा मिलता है।
बैटरी: Redmi 13 5G फोन की बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 5030mAh की बैटरी दी है, जो कि इस बार 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही Redmi 13 5G में चार्जर बॉक्स भी दिया गया है। वहीं Redmi 12 5G में कंपनी ने Redmi 13 5G की तुलना में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर: Redmi 13 5G में कंपनी ने साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, 3.5 मिमी का ऑडियो जैक और फायरिंग लाउडस्पीकर भी दिए हैं। Redmi 12 5G के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें IP53 रेटिंग, 3.5 मिमी जैक और IR Blaster दिया गया है। यह फोन भी साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। कहने का मतलब यह है कि कंपनी ने Redmi 13 5G को Redmi 12 5G की तुलना में बेहतरीन बनाने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications








