Home
Mobile

Redmi 13 सीरीज MediaTek Helio G88 के साथ जल्द होगा लॉन्च, यहां जानें सभी डिटेल

Redmi जल्द ही अपने नए हैंडसेट Redmi 13 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। अपने इस आगामी फोन को कंपनी Redmi 12 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है।

रेडमी के इस फोन को हाल ही में FCC और IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।

Redmi 13 सीरीज MediaTek Helio G88 के साथ जल्द होगा लॉन्च

रिपोर्ट्स की मानें तो अपने इस सीरीज Redmi 13 को रियलमी ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। इस नए सीरीज के फोन्स को कंपनी पुराने की तुलना में कई अपडेट्स के साथ लाएगी।

इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि, पिछली सीरीज की तरह इस बार भी Redmi 13 सीरीज के तहत कंपनी अफॉर्डेबल स्मार्टफोन उपलब्ध करा सकती है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, इस अपकमिंग सीरीज के फोन्स में Redmi 12 स्मार्टफोन से अलग स्पेसिफिकेशंस दिए जाएगें।

Redmi 13 सीरीज MediaTek Helio G88 के साथ जल्द होगा लॉन्च

Redmi 13 के संभावित फीचर्स- कंपनी रेडमी 13 के मॉडल्स में प्रोसेसर और कैमरा तक में बढ़ा बदलाव कर सकती है। हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि, इसमें भी Redmi 12 वाला ही प्रोसेसर MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया जाएगा। रेडमी 13 के बॉक्स से बाहर HyperOS 1.0 के साथ एंड्रॉइड 14 OS पर चलने की उम्मीद की जा रही है।

हालांकि Redmi 12 18W चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि Redmi 13 में 33W चार्जिंग दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे 5,000mAh की क्षमता वाली बैटरी के साथ लाया जा सकता है।

फिलहाल Redmi 13 को लेकर और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि, कैमरा से लेकर डिस्प्ले और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के मामले में कुछ अपग्रेड किया जाएगा। गौरतलब है कि, Redmi 12 4G और 5G दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।

Redmi 12 के स्पेक्स- रेडमी 12 में कंपनी ने 90Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ 6.79 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले दी है। इस फोन के टॉप सेंटर में पंच होल कटआउट मिलेगा। जिसमें सेल्‍फी कैमरा है।

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया है, जो 8GB तक रैम सपोर्ट के साथ आता है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB तक स्टोरेज मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

सेल्‍फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी शामिल का है, जो 18W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
redmi 13 coming soon with mediatek helio g88 know specifications details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X