Home
Mobile

5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi के इस फोन पर बंपर छूट, इतने कम दाम में खरीदने का मौका

Redmi 13C 5G Price: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 10 हजार रुपये से भी कम है, तो आपके लिए Redmi 13C 5G (रेडमी 13सी 5जी) बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वैसे तो इसकी शुरूआती कीमत 10,499 रुपये है।

लेकिन वर्तमान में इसे बैंक ऑफर के साथ कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकता है। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi के इस फोन पर बंपर छूट

Redmi 13C 5G स्पेसिफिकेशन: रेडमी 13सी 5जी में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ कंपनी ने 6.74 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC चिपसेट शामिल किया है। जो माली-जी57 एमसी2 जीपीयू के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 4GB/128GB, 6GB/128GB और 8GB/256GB रैम ऑप्शन मिल रहा है।

5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi के इस फोन पर बंपर छूट

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ AI डुअल कैमरा दिया गया हैष इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

Redmi 13C 5G को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 13सी में आपको वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 5जी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इसमें अलावा इसमें सिंगल स्पीकर, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी कंपनी ने दिया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्टार्टरेल सिल्वर, स्टार्टरेल ग्रीन और स्टारलाइट ब्लैक तीन रंगों में खरीदा जा सकता है।

Redmi 13C 5G की कीमत व ऑफर- रेडमी 13सी के 4GB/128GB वेरियंट की कीमत 10,499 रुपये, 6GB/128GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है।

हालांकि, इस वक्त इसे ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने पर 1000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही इस फोन पर 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है। ऐसे में ग्राहक इस फोन को कीमत से पूरे 1 हजार तक की छूट के साथ खरीद सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 13c 5G Get Bumper Discount Know New Price And Offer Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X