Home
Mobile

Redmi 13C स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर

Redmi 13C Features: Redmi ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए अपने दो नए बजट फोन लॉन्च कर दिए है। जिन्हें Redmi 13C और Redmi 13C 5G के नाम से जाना जाएगा। रेडमी के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को 50MP प्राइमरी रियर कैमरा , 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। कंपनी ने हाल ही में इसके 4G वर्जन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया । वहीं आज इसके 5G वर्जन को भारत में पेश किया गया है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi 13C स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

Redmi 13C , Redmi 13C 5G की कीमत

Redmi 13C 4G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत भारत में 8,999 है। वहीं Redmi 13C 5G के 4GB+128GB मॉडल को 9,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर लॉन्च किया गया है। जिसकी ओरिजनल कीमत 10,999 रुपये है। शाओमी अपने ग्राहकों को कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। रेडमी 13सी को स्टारशाइन ग्रीन और स्टारडस्ट ब्लैक और रेडमी 13सी 5जी को स्टारलाइट ब्लैक, स्टारट्रेल सिल्वर और स्टारट्रेल ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

रेडमी 13सी की 12 और रेडमी 13सी 5जी की16 दिसंबर से बिक्री शुरू की जाएगी। जिसे कंपनी की वेबसाइट , शाओमी के रिटेल स्टोर्स और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।

Redmi 13C , Redmi 13C 5G फीचर

रेडमी के ये दोनों स्मार्टफोन 6.74 इंच (1600 x 720 पिक्सल) एचडी+ डिस्प्ले के साथ आ रहे हैं। जिसकी स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके साथ ही इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट फोन्स को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। प्रोसेसर की बात करें तो Redmi 13C स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 12nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi 13C 5G को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 6nm प्रोसेसर से लैस किया गया है।

रेडमी 13सी स्मार्टफोन में 4 जीबी व 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा फोन को 8 जीबी रैम व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन में भी कंपनी ने उपलब्ध कराया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं वहीं रेडमी 13सी 5जी में 4 जीबी / 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में भी उपलब्ध कराया है। इसकी स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी के इन दोनों फोन्स को ऐंड्रयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ लाया गया है।

रेडमी 13C में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और अपर्चर एप/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो और ऑग्जिलरी लेंस मिलते हैं। वहीं रेडमी 13C 5G में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा है। रेडमी 13सी 5जी में 8 मेगापिक्सल जबकि रेडमी 13सी 5जी में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इन दोनों रेडमी फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये दोनों फोन्स फिंगरप्रिंट रियर सेंसर से लैस हैं। जिसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक, FM रेडियो, डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस फीचर्स मिलेंगे। रेडमी के इन दोनों फोन में डुअल 4G VoLTE, ग्लोनास , Wi-Fi 802.11 एसी, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi has launched its two new budget smartphones in India. Redmi 13C and Redmi 13C 5G are the new phones of the company. Both these phones of Redmi get features like 90 Hz refresh rate display, MediaTek Helio G85 processor and up to 8GB RAM.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X