Redmi 13c 5G vs Redmi 12 5G की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन की तुलना
Redmi 13c 5G vs Redmi 12 5G: अगर आप भी बजट रेंज में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में आज हम आपको रेडमी के लेटेसट स्मार्टफोन Redmi 13C 5G और Redmi 12 5G के बीच मिलने वाले अंतर को बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लिए इनमें से बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं। रेडमी ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए Redmi 13c 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसे 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 6nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। तो आइए आपको आगे इनकी कीमत , स्पेक्स और फीचर्स के बीच मिलने वाले अंतर की डिटेल्स बताते हैं।

Redmi 13c 5G vs Redmi 12 5G: डिस्प्ले
रेडमी 13सी 5जी में 6.74 इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और ब्राइटनेस 600 निट्स है। वहीं रेडमी 12 5जी में 6.71-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स के मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ है।

Redmi 13c 5G vs Redmi 12 5G: प्रोसेसर
रेडमी 13सी 5जी में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 6nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं रेडमी 12 5जी फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
Redmi 13c 5G vs Redmi 12 5G: स्टोरेज
रेडमी 13सी 5जी हैंडसेट में 4 जीबी व 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। कंपनी ने 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में भी उपलब्ध कराया गया है। इस हैंडसेट को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं रेडमी 12 5जी में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें रैम को बढ़ाने के लिए 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है।
Redmi 13c 5G vs Redmi 12 5G: कैमरा
रेडमी 13सी 5जी हैंडसेट में रेडमी 13C 5G में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। रेडमी 13सी 5जी में 8 मेगापिक्सल जबकि रेडमी 13सी 5जी में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं रेडमी 12 5जी डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Redmi 13c 5G vs Redmi 12 5G: बैटरी
रेडमी 13सी 5जी को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं रेडमी 12 5जी में 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है।
Redmi 13c 5G vs Redmi 12 5G: कीमत
रेडमी 13सी 5जी के 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी सेल 16 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं रेडमी 12 5G के 4 GB + 128 GB वेरिएंट की कीमत 11999 रुपये , 6 GB + 128 GB की कीमत 13499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








