Home
Mobile

Redmi 13C 5G भारत में 6 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें कीमत

Redmi : Redmi 13C 4G स्मार्टफोन को ग्लोबल लेबल पर नवंबर में लॉन्च किया गया था और अब 6 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Redmi 12C की जगह लेगा, जिसे दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने खुलासा करते हुए बताया है कि इस फोन को भारत में 4G और 5G दोनों वेरियंट में पेश किया जाएगा। Redmi 13C 5G मॉडल को देश में 4G LTE वर्जन के साथ लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi की सहायक कंपनी ने अब Redmi 13C 5G के प्रोसेसर के साथ सभी डिटेल शेयर किया है।

Redmi 13C 5G भारत में 6 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें कीमत

Redmi 13C 5G कीमत

Redmi India ने खुलासा करते हुए बताया कि Redmi 13C 5G वेरिएंट भारत में मीडियाटेक के डाइमेंशन 6100+ चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। 5G मॉडल की कीमत पहले से कम बताई गई थी। भारत में इसकी कीमत 15,000 रुपये है और इसके 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। उम्मीद यह भी है कि 4G मॉडल अपने ग्लोबल वर्जन के समान MediaTek Helio G85 SoC पर बेस्ड होगा, लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।

Redmi 13C 4G भारतीय वर्जन को दो कलर ऑप्शन में पेश करेगा, जिसमें स्टारडस्ट ब्लैक और स्टार शाइन ग्रीन है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा।

Redmi 13C 4G में मिलने वाले स्टोरेज वेरिएंट

ग्लोबल Redmi 13C 4G मॉडल Android 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आता है और इसे तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा रहा है, जिसमें 4GB + 128GB, 6GB + 128GB, और 8GB + 256GB शामिल है। इसमें 6.74-इंच (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 450 निट्स तक है।

ऑप्टिक्स के लिए, Redmi 13C 4G ग्लोबल वैरिएंट में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। इसमें 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi India revealed that the Redmi 13C 5G variant will be launched in India with MediaTek's Dimensity 6100+ chipset. The price of the 5G model was said to be lower than before.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X