Home
Mobile

Redmi 13C का फर्स्‍ट लुक आया सामने, 50MP कैमरे के साथ जल्द होगी एंट्री, जानें

Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi जल्द ही अपने नए बजट फोन Redmi 13C को लॉन्च कर सकती है। इसे Redmi 12C स्‍मार्टफोन के सक्‍सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। जिसमें 50मेगापिक्सल कैमरा के साथ कई धांसू फीचर्स शामिल होंगे। आपको बता दें, कंपनी इसके अलावा Redmi Note 13 सीरीज को ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि इस सीरीज को पहले ही चीनी बाजार में पेश किया जा चुका है। ग्लोबल मार्केट के साथ ही इसके भारत में भी दस्तक देने की उम्‍मीद है।

फर्स्ट लुक आया सामने

अपकमिंग फोन Redmi 13C की झलक माईस्‍मार्ट प्राइस ने दिखाई है। इसमें इस फोन का फ्रंट और बैक लुक के साथ इसके कलर ऑप्‍शंस की भी जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, रेडमी के इस फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा भी शामिल होगा। यह आगामी स्मार्टफोन बैक साइड से रेडमी नोट 13 सीरीज के मॉडल जैसा है। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। सामने आई तस्वीर में पावर बटन और वॉल्‍यूम रॉकर इस फोन के राइट साइड में देखा जा सकता है।

Redmi 13C का फर्स्‍ट लुक आया सामने, 50MP कैमरे के साथ जल्द होगी एंट्री

डिजाइन की बात करें तो Redmi 13C की एंट्री नॉच डिस्‍प्‍ले के साथ हो सकती है। इसके नीचे साइड में बेजल्‍स थोड़े मोटे दिखाई दे रहे हैं। इस डिवाइस को सिंगल स्‍पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट और माइक्रोफोन के साथ लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे लाइट ग्रीन, ब्‍लैक और ब्‍लू तीन कलर ऑप्‍शन के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल इसके स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

हालांकि कंपनी ने इसके पुराने मॉडल Redmi 12C को पिछले साल दिसंबर 2022 में लॉन्च किया था। जिससे Redmi 13C को भी दिसंबर के आस-पास लॉन्‍च किए जाने की उम्मीद है।

Redmi 12C स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 12सी एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें यूजर को 6.71 इंच डॉट ड्रॉप डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन का डिस्प्ले एचडी+ (1,650 x 720 पिक्सल) स्क्रीन रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले रीडिंग मोड (Reading Mode) फीचर के साथ आ रही है। इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दिया है, जो 12nm पर बेस्ड है। इसमें आपको 3 जीबी, 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The first look of Redmi 13C has been revealed. In which it has been seen with a notch display. Below this, the bezels on the sides appear slightly thick. This device can be brought with a single speaker grill, charging port and microphone. If reports are to be believed, it can be offered with three color options: Light Green, Black and Blue.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X