Home
Mobile

Redmi ने अपना नया हैंडसेट 10 हजार तक की कीमत में किया लॉन्च, इन खूबियों से है लैस, जानें

Redmi 13C Price: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपना नया हैंडसेट Redmi 13C को चोरी-छुपे नाइजीरिया में लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। अब इसे भारतीय बाजार में जल्द पेश किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, Redmi 13C को हाल ही में Amazon पर देखा गया था। जिससे इसके स्पेक्स की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। यह एक बजट स्मार्टफोन है। जो 50MP प्राइमरी कैमरा , MediaTek Helio G85 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी से लैस है। तो आइए आपको Redmi 13C की कीमत, फीचर्स और से लेकर सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।

Redmi 13C कीमत

Redmi 13C को कंपनी ने 4GB के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB के साथ 256GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया है। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत NGN 98,100 (करीब 10,200 रुपये) और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत NGN 108,100 (करीब 11,200 रुपये) है। इसे कंपनी ने ब्लैक और क्लोवर ग्रीन दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। फिलहाल इसे बिक्री के लिए नाइजीरिया में उपलब्ध कराया गया है।

Redmi 13C स्पेसिफिकेशंस

रेडमी 13सी में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने MediaTek Helio G85 SoC को शामिल किया है। यह फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। इसके स्टोरेज को यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये इसे बढ़ा भी सकते हैं। इसेक साथ ही इसके रैम को वर्चुअल 4 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi ने अपना नया हैंडसेट 10 हजार तक की कीमत में किया लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी इसमें शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात की जाए तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C सहित 3.5mm हेडफोन जैक का भी सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इस फोन का डाइमेंशन 168 x 78 x 8.09mm है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 13C has been launched in Nigeria. This is a budget smartphone. Which is coming with 50MP primary camera sensor, Android 13 OS, MediaTek Helio G85 chipset and 90Hz HD+ display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X