Home
Mobile

Redmi 13C स्मार्टफोन की कीमत में कटौती, अब इतने कम दाम में खरीदें फोन

Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 13C 4G की कीमतों में भारी कटौती की है। जिसके बाद इस फोन को ग्राहक 8 हजार से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो चलिए आगे आपको रेडमी 13C 4जी की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स बताते हैं।

कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को पिछले साल ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसे 5G और 4G दो ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया था। अब कंपनी ने रेडमी 13सी 4जी की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। जिसके बाद इस फोन के 4GB रैम वेरिएंट को कीमत से पूरे 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

Redmi 13C स्मार्टफोन की कीमत में कटौती, अब इतने कम दाम में खरीदें फोन

अगर आप भी 8 हजार तक की कीमत में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, और आपको लंबी बैटरी की जरूरत है, तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

Redmi 13C 4G की नई कीमत: Redmi 13C 4G के 4GB + 128GB वेरिएंट को कंपनी ने 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो अब 7,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं इसके 6GB + 128GB की कीमत 9,999 रुपये और 8GB + 128GB की कीमत 11,499 रुपये है। यह फोन Stardust Black, Starfrost White और Starshine Green कलर में खरीदा जा सकता है।

Redmi 13C स्मार्टफोन की कीमत में कटौती, अब इतने कम दाम में खरीदें फोन

Redmi 13C 4G की खासियतें: रेडमी 13सी 4जी में आपको 6.74 इंच इंच एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिल रही है, जो 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 60निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। यह फोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आ रही है।

प्रोसेसर की बात करें तो Redmi 13C 4G में मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। जो ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर काम करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी52 जीपीयू दिया गया है।

Redmi 13C स्मार्टफोन की कीमत में कटौती, अब इतने कम दाम में खरीदें फोन

फोटोग्राफी के लिए Redmi 13C 4G में आपको एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिल रहा है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस तथा एक एआई सेंसर शामिल है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can buy Redmi 13C 4G with a discount of up to Rs 1,000 from the price. Let us tell you about its new price and offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X