Home
Mobile

Redmi 13C, Redmi 13C 5G भारत में लॉन्च, कीमत कम फीचर ज्यादा

Redmi : भारत में Redmi 13C सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। नई लॉन्च की गई स्मार्टफोन सीरीज में Redmi 13C और Redmi 13C 5G शामिल हैं। ये स्मार्टफोन Xiaomi के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन हैं। Redmi 13C में मीडियाटेक G85 चिपसेट, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले और सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। Redmi 13C 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट पर बेस्ड किया गया है, जिसे 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। आइए Redmi 13C और Redmi 13C 5G के फीचर्स पर एक नजर डालें।

Redmi 13C, Redmi 13C 5G भारत में लॉन्च, कीमत कम फीचर ज्यादा

Redmi 13C, Redmi 13C 5G की भारत में कीमत

Redmi 13C दो कलर ऑप्शनो में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें स्टारडस्ट ब्लैक और स्टारशाइन ग्रीन। इसकी कीमत लगभग 4GB,128GB मॉडल के लिए 7,999 रुपये, 6GB,128GB के लिए 8,999 रुपये और 8GB,256GB वैरिएंट के लिए 10,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन 12 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Amazon, Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं दूसरी ओर, Redmi 13C 5G तीन कलर ऑप्शनो में उपलब्ध कराया गया है, स्टार्टरेल ग्रीन, स्टारलाइट ब्लैक और स्टार्टरेल सिल्वर। Redmi 13C 5G की कीमत बेस 4GB,128GB मॉडल के लिए 9,999 रुपये, 6GB,128GB वेरिएंट के लिए 11,499 रुपये और 8GB और 256GB वेरिएंट के लिए 13,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन 16 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से Amazon, Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi 13C 5G स्पेसिफिकेशंस

Redmi 13C 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट पर बेस्ड है। इसे 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलाता है। फोन में 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच HD+ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 600nits है। कैमरे की बात करें तो, Redmi 13C 5G में पीछे की तरफ 50MP का मेन सेंसर और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The newly launched smartphone series includes Redmi 13C and Redmi 13C 5G. These smartphones are the latest budget smartphones of Xiaomi. Redmi 13C has MediaTek G85 chipset, 6.74-inch HD + display with 90Hz refresh rate and waterdrop notch for selfie camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X