Home
Mobile

Redmi 13C स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानिए ऑफर, कीमत और फीचर्स

Redmi 13C Price: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 10 हजार से कम है तो आपके लिए रेडमी का लेटेस्ट हैंडसेट Redmi 13C बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिसे कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया है। इस फोन को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी बिक्री आज यानि कि, 12 दिसंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। रेडमी ने अपने इस फोन को बजट रेंज में पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। सबसे खास बात यह है कि, कम दाम होने के बाद भी इस स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर इसकी कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

Redmi 13C स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानिए ऑफर, कीमत और फीचर्स

रेडमी 13C की कीमत और ऑफर्स

Redmi 13C की पहली सेल दोपहर 12 बजे लाइव हो जाएगी। Mi.com पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार अगर ग्राहक रेडमी 13C की खरीदारी ICICI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से करते हैं, तो उन्हें इस पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही SBI बैंक कार्ड और HDFC कार्ड पर भी ग्राहकों को डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। रेडमी 13C स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 4GB+128GB की कीमत 8,999 रुपये, 6GB+128GB की 9,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 8GB+256GB की 11,499 रुपये है। जिसे पहली सेल के दौरान ग्राहकों को स्पेशल प्राइस में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। ऐसे में रेडमी के इस फोन को कस्टमर्स मात्र 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। यह फोन आपको Starshine Green और Stardust Black दो कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Redmi 13C के फीचर्स

Redmi 13C में आपको 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगा। जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस किया है। जिसमें ग्राहकों को 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+256GB तीन रैम ऑप्शन दिए गए हैं। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर रन करेगा।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए रेडमी के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और डेप्थ डेटा कलेक्ट करने के लिए एक तीसरा कैमरा भी इसमें शामिल गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडीयो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए Redmi ने इसमें 5000mAh बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 13C is being made available for sale for the first time. The company has introduced this phone in the budget range, and its starting price is Rs 8,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X