Home
Mobile

Redmi 13C की Helio G85 SoC के साथ जल्द भारत में होगी एंट्री, लॉन्च से पहले स्पेक्स आएं सामने

Redmi 13C स्मार्टफोन की बहुत जल्द भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही है। हालांकि इस फोन को देश में लॉन्च करने से पहले अन्य देशों में लॉन्च किया जा चुका है। जिसे कंपनी ने MediaTek Helio G99 SoC , 4GB रैम और 50 मेगापिक्सल कैमरे से लैस किया है। लेकिन रिपोट्स की माने तो कंपनी अपने इस फोन के भारतीय वेरिएंट के प्रोसेसर में बदलाव करने जा रही है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की सभी स्पेक्स और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi 13C की लॉन्चिंग

कंपनी अपने इस हैंडसेट को भारत में दिसंबर तक पेश कर सकती है। जिसमें यूजर्स को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें, इस फोन को ग्लोबल मार्केट में MediaTek Helio G99 SoC के साथ लाया गया है, लेकिन अब कंपनी इसे भारत में दूसरे प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने का सोच रही है।

Redmi 13C स्मार्टफोन की Helio G85 SoC के साथ जल्द भारत में होगी एंट्री

Redmi 13C स्पेसिफिकेशंस

Redmi 13C में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। जिसमें कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 SoC दिया है। यह फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर काम करता है। जिसमें यूजर्स को 4GB रैम और 128 GB स्टोरेज मिल रही है। इसके स्टोरेज को यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए अपनी आवश्यक्तानुसार बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर मिलेगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS, USB-C , 3.5mm हेडफोन जैक , 4G VoLTE, Wi-Fi और Bluetooth 5.1 सपोर्ट मिलेगा। फोन वजन लगभग 192 ग्राम है।

इसके अलावा अभी तक रेडमी 13सी को किस कलर ऑप्शन और स्टोरेज के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 13C has a 5000 mAh battery, with which there is 18W fast charging support. It has a 50 megapixel main camera sensor. The phone runs on Android 13 based MIUI 14
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X