Home
Mobile

Redmi 13R 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर्स , जानिए कीमत

Redmi 13R 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Redmi ने अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे Redmi 13R 5G के नाम से जाना जाएगा। फिलहाल इस फोन को अभी चीन में ही उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन पॉकेट फ्रेडली स्मार्टफोन है, जिसे 50 मेगापिक्सल कैमरा , 4 जीबी रैम , Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। इसके अलावा आपको इस फोन कई और भी धांसू फीचर्स मिल रहे हैं। कम दाम में ये आपके लिए एक बस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आगे इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 13R 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर्स , जानिए

Redmi 13R 5G कीमत व उपलब्धता

Redmi 13R 5G के कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्टार रॉक , ब्लैक, फैंटसी पर्पल और वेब वॉटर ग्रीन कलर में लाया गया है। कंपनी ने चीन में इसे 999 युआन (करीब 11,700 रुपये) में पेश किया है। जिसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी सिंगल स्टोरेज में लाया गया है।

Redmi 13R 5G स्पेसिफिकेशंस

Redmi 13R 5G स्मार्टफोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच के आईपीएस LCD डिस्प्ले मिल रही है। इसमें एचडी प्लस 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसके साथ ही इस फोन में 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 6100 Plus चिपसेट शामिल किया गया है। जिसके साथ कंपनी ने 4 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज दिया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 पर संचालित होगा। जिसके साइड माउंटेड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जिसके सपोर्ट में एक ऑक्सिलरी लेंस मिलेगा । सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कनेक्टिविटी के लिए रेडमी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड, 3.5mm हेडफोन जैक , डुअल सिम, 5जी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है। इस फोन का डाइमेंशन 168.05 x 77.91 x 8.19mm और वजन 195 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi has launched Redmi 13R 5G in China as the latest 5G smartphone. This is a low budget phone which comes with a 50 megapixel camera. It has Dimensity 6100 Plus processor. The phone has a refresh rate of 90Hz. It is equipped with dual camera. The phone has 128 GB storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X