Redmi 14C 5G आज भारत में होगा लॉन्च; संभावित कीमत, फीचर्स और उपलब्धता
स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती 5G स्मार्टफोन Redmi 14C लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन Redmi 13C 5G का उत्तराधिकारी होगा, जो 2023 में पेश किया गया था। कंपनी अपने इस नए मॉडल को कई अपग्रेड्स के साथ पेश करेगी। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।
Redmi 14C 5G लॉन्च डिटेल
Redmi 14C 5G को आज (6 जनवरी) दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए कोई खास लॉन्च इवेंट का आयोजन नहीं किया है। यह आगामी स्मार्टफोन Amazon और Flipkart पर लिस्ट है। यानी की ग्राहक इसे लॉन्च होने के बाद इन दोनों ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीद सकेंगे।

Redmi 14C 5G फीचर्स
Redmi 14C 5G में स्टारलाइट डिजाइन होगा, जो ब्राह्मांड की सुदंरता और शक्ति से प्रेरित है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले होगा और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन मिलेगा। स्मार्टफोन को स्टारलाइट ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और स्टारगेज ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC चिपसेट शामिल होगा और इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा। बैटरी के मामले में 5160mAh की बैटरी और 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, साथ ही एक 33W इन-बॉक्स चार्जर भी होगा।
कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में डुअल 5G सिम सपोर्ट होगा और बेहतर वीडियो कॉलिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, फास्ट डाउनलोड्स और गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा। इसमें IP52 रेटिंग भी होगी, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखेगी।
Redmi 14C 5G कीमत
Redmi 14C 5G की MRP 13,999 निर्धारित की गई है। हालांकि 4GB/128GB स्टोरेज मॉडल की बिक्री कीमत 10,999 से 11,999 के बीच हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








