Redmi 14C 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, क्या करें उम्मीद, यहां जानें सबकुछ
2024 स्मार्टफोन उद्योग के लिए प्रीमियम और बजट दोनों ही स्मार्टफोनों का साल रहा है। 2025 में कदम रखते हुए, कई स्मार्टफोन निर्माता अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi अगला बजट स्मार्टफोन Redmi 14C 5G लॉन्च करने की लिए तैयार है। कंपनी ने X (Twitter) पर एक टीजर पोस्टर साझा किया है, जिसमें फोन का नाम नहीं बताया गया, लेकिन अनुसार है यह फोन आगामी Redmi 14C 5G हो सकता है।

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्वीट में लिखा नए साल की धमाकेदार शुरूआत करें और पोस्टर इमेज में 2025G लिखा हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि आगामी स्मार्टफोन 2025 की शुरूआत में लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन Redmi 14C 5G हो सकता है, जो Redmi 13C का उत्तराधिकारी होगा, जिसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था।
अब तक की जानकारी के अनुसार Redmi 14C 5G को गीकबेंच पर मॉडल नंबर 2411DRN471 के साथ देखा गया था, जहां सिंगल-कोर टेस्ट में इसे 917 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,182 स्कोर मिले थे। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन चिपसेट और 8GB रैम से लैस हो सकता है और यह Android 14 पर रन करेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi 14C चीन में लॉन्च हुए Redmi 14R का ग्लोबल वर्जन हो सकता है। Redmi 14R 5G में 6.88 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट, 5169mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज और 8GB रैम है। इसमें 13MP का प्राइमरी और 5MP का फ्रंट कैमरा है। यह Android 14-आधारित HyperOS पर काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications








