Home
Mobile

भारत में लॉन्च हुआ Redmi 14C 5G स्मार्टफोन, किफायती कीमत पर मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, देखें डिटेल्स

Xiaomi कंपनी ने भारत में अपना बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Redmi 14C है। फोन में दमदार प्रोसेसर के साथ लंबे समय तक चलने वाली बैटरी का सपोर्ट दिया गया गया है। इतना ही नहीं इस फोन को आप 11,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकेंगे।

Redmi 14C 5G फोन को Redmi 13C 5G फोन के सक्सेसर के तौर पर मार्केट में पेश किया गया है। फोन के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें...।

भारत में लॉन्च हुआ Redmi 14C 5G स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स

Redmi 14C 5G की कीमत

फोन के 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 9,999 रुपये में खरीदा सकते हैं, जबकि इसके 4GB RAM और 128GB वाले वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन की बिक्री Amazon और Flipkart के जरिए होगी।

वहीं, इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। आप फोन को तीन कलर ऑप्शन Stargaze Black, Stardust Purple और Starlight Blue में खरीद सकते हैं। फोन की पहली सेल 10 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Redmi 14C 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले और प्रोसेसर- फोन में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 4nm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है।

बैटरी- Redmi 14C 5G फोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में कंपनी 33 वॉट का चार्जर बॉक्स भी दे रही है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

अन्य- फोन में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP52 रेटिंग दी गई है। फोन में 3.5mm के हेडफोन जैक का कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल रहा है। फोन Xiaomi Hyper OS पर रन करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company has launched its budget friendly phone in India, named Redmi 14C. The phone has been given the support of long-lasting battery along with a powerful processor. Know the full details.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X