Redmi 14C के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी डिटेल लॉन्च से पहले आई सामने
Xiaomi का Redmi ब्रांड अपने पोर्टफोलियो में एक और बजट फोन Redmi 14C जोड़ने जा रहा है। इस डिवाइस को 31 अगस्त को वियतनाम में लॉन्च किया जाएगा।
हालांकि लॉन्च से पहले ही वियतनामी रिटेलर के जरिए इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा उठ चुका है। फोन के बैक में एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है, जो इसके पिछले मॉडल के डिजाइन से बिल्कुल अलग है।

इसके बजाय 14C हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए Oppo F27 5G की याद दिलाता है। 14C के ब्लू वेरिएंट में आकर्षक ग्रेडिएंट फिनिश भी है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। हालांकि यह अभी भी एक बजट डिवाइस है।
कैमरा मॉड्यूल में चार रिंग शामिल हैं। जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। वहीं दूसरे में संभवतः डेप्थ जानकारी के लिए एक सेकेंडरी सेंसर है, और तीसरे में LED फ़्लैश है। ब्लू ऑप्शन के अलावा Redmi 14C ग्रीन कलर में वीगन लेदर फिनिश और प्लेन ब्लैक शेड में उपलब्ध होगा।

इसके फ्रंट में HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा 6.88-इंच LCD डिस्प्ले है। रिटेलर लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह MediaTek Helio G91 Ultra से लैस हो सकता है। स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा।
इसके अलावा स्मार्टफोन में मेमोरी एक्सटेंड के लिए समर्थन है। यानी कि, इसमें मेमोरी कार्ड का उपयोग करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,160mAh की बैटरी भी है, हालांकि, फास्ट चार्जिंग 18W तक सीमित है। बायोमेट्रिक्स के लिए, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट समेत कई फीचर्स मिलेंगे। साथ ही Redmi 14C स्मार्टफोन काले, नीले और हरे रंग में आएगा। उम्मीद है कि यह Redmi 14C स्मार्टफोन खासतौर पर 12,000 रुपये के बजट के साथ बेचा जाएगा।
फिलहाल कीमत डिटेल पर से पर्दा नहीं उठा है, उपर बताई गई कीमत अनुमानित है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, Redmi 14C बजट के अनुकूल ऑप्शन होगा। सही कीमत के लिए आपको 31 अगस्त आधिकारिक लॉन्चिंग तक इंतज़ार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








