Redmi 14C फोन 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Redmi ने एक और नया बजट स्मार्टफोन Redmi 14C लॉन्च किया है। इसमें मीडियाटेक Helio G81 चिपसेट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5160mAh की बैटरी है।
इतना ही नहीं इस फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है। जो 6.88 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। तो आइए आगे आपको इस लेटेस्ट पॉकेट फ्रेंडली फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस बताते हैं।

Redmi 14C कीमत व उपलब्धता - Redmi 14C के 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CZK 2,999 (लगभग 11,000 रुपये) होती है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट को की कीमत CZK 3,699 (लगभग 13,500 रुपये) है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Midnight Black, Sage Green, Dreamy Purple, और Starry Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जिसे बिक्री के लिए Czechia में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इस फोन को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Redmi 14C स्पेसिफिकेशंस - Redmi 14C फोन में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो कि एक IPS LCD पैनल है। जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक के Helio G81 चिपसेट है।
जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जो़ड़ा गया है। इसके स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है। जबकि, ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 MC2 GPU इसमें शामिल है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। जिसके साथ में LED फ्लैश का सपोर्ट भी है। जबकि, सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 5160mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 18W चार्जिंग फीचर के साथ आ रहा है। इसके अलावा फोन के साइड माउंटेड में फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








