Home
Mobile

Redmi 14C vs Redmi 13c: कौन है बेहतर, देखें कीमत, फीचर्स और स्पेक्स की तुलना

Redmi 14C को भारतीय बाजार में 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो शानदार डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में आपको किफायती दाम में जबरदस्त कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ मिल रही है। हालांकि, इससे पहले लॉन्च हुआ Redmi 13C भी लगभग इसी कीमत में उपलब्ध है, जो Amazon इंडिया पर खरीदा जा सकता है।

Redmi 14C और Redmi 13C दोनों फोन्स के बीच खास अंतर क्या है, यह जानने के लिए हम आज अपने इस आर्टिकल में दोनों फोन्स के स्पेक्स और कीमत की तुलना करेंगे। इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि 10,000 रुपये के बजट में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर है।

Redmi 14C vs Redmi 13c: फीचर्स और स्पेक्स की तुलना

कीमत

Redmi 14C 5G की शुरूआती कीमत 9,999 रुपये और इसके टॉप एंड मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 10 जनवरी से Amazon और Flipkart के जरिए शुरू होगी। जबकि, Redmi 13C के 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को Amazon से 9,099 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले

Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। जबकि, Redmi 13C में 6.74-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है।

प्रोसेसर

Redmi 14C 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि, Redmi 13C में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर है।

ओएस

Redmi 14C 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस पर काम करता है। जबकि, Redmi13C 5G को कंपनी ने Android 13 पर आधारित MIUI 14 के साथ उपलब्ध कराया था।

स्टोरेज

Redmi 14C 5G में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि, Redmi 13C में आपको 4GB और 6GB रैम के साथ कई स्टोरेज मॉडल मिलते हैं

कैमरा

Redmi 14C 5G के रियर में 50MP का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। जबकि, Redmi 13C में 50MP का मेन कैमरा है। हालांकि, इसमें एक Auxiliary Lens भी है। इसका कैमरा LED Flash और HDR को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।

सेल्फी कैमरा

Redmi 14C 5G में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि, Redmi 13C 5G में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी

Redmi 14C 5G में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, Redmi 13C स्मार्टफोन में थोड़ी छोटी 5000mAh तक की बैटरी मिलती है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Redmi 14C 5G में ड्यूल सिम वाई-फाई, 5जी, ब्लूटूथ, यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है। जबकि, Redmi 13C 5G में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5G नेटवर्क सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 14C vs Redmi 13c: which is better know price features and specs comparison in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X