Redmi 15 5G की एंट्री, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से लैस, कीमत ₹14,999 से शुरू
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपनी 7,000mAh की EV-ग्रेड सिलिकॉन कार्बन बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले की वजह से खास है।
दिलचस्प बात यह है कि यह अपने सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें सिलिकॉन कार्बन सेल का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे बैटरी लाइफ बेहतर होगी और फोन का डिजाइन भी स्लिम बना रहेगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।

Redmi 15 5G: कीमत और अवेलेबिलिटी
Redmi 15 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है।
यह फोन 28 अगस्त दोपहर 12 बजे से Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन्स में Midnight Black, Frosty White और Sandy Purple शामिल हैं।
Redmi 15 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi 15 5G एक बड़ा फोन है, जिसमें 6.9-इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सैंपलिंग रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके बावजूद फोन की मोटाई करीब 8.4mm और वजन 217 ग्राम है।
फोन को Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से पावर मिलता है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 15 बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है। कंपनी ने 2 साल के मेन OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। फोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मौजूद हैं।
कैमरा सेटअप में पीछे की ओर 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ एक ऑक्सिलरी लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, Bluetooth 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi, USB Type-C पोर्ट और IP64 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications







