Home
Mobile

6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लाया शाओमी, कम दाम में मिलेंगे तगड़े फीचर्स!

Xiaomi ने बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए एक नया अफोर्डेबल डिवाइस लॉन्च किया है। Redmi 15C 5G के नाम से आए फोन में पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं।

इसमें हाई-स्पीड परफॉर्मेंस और कई नए स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं और इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लाया शाओमी

Redmi 15C 5G: प्राइस और अवेलेबिलिटी

Redmi 15C 5G फिलहाल पोलैंड में PLN 799 (करीब 19,500 रुपये) की कीमत पर लिस्टेड है। इसका 4GB+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट इंट्रोडक्टरी प्राइस PLN 699 (लगभग 17,000 रुपये) पर उपलब्ध है। खरीदार Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट से Dusk Purple, Midnight Black, और Mint Green कलर ऑप्शन में इसे खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डिस्प्ले: 6.9-इंच Dot Drop स्क्रीन, HD+ रेजोल्यूशन (1600 × 720 पिक्सल), 120Hz मैक्स रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट। हाई ब्राइटनेस मोड में 810 निट्स पीक ब्राइटनेस। TÜV Rheinland आई-कम्फर्ट सर्टिफिकेशन, रीडिंग मोड और DC Dimming सपोर्ट।

प्रोसेसर और स्टोरेज: MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 4GB LPDDR4X RAM, 256GB eMMC 5.1 स्टोरेज (1TB तक माइक्रोSD से एक्सपैंडेबल)। HyperOS 2 Android 15 पर आधारित ओएस मिल रहा है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए नए स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी रियर कैमरा + सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

बैटरी: इसमें 6,000mAh बैटरी की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक बार की चार्जिंग में दिनभर का बैकअप आसानी से मिल सकता है।

अन्य फीचर्स: इसमें 5G कनेक्टिविटी, Bluetooth 5.4, Wi-Fi, GPS, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। डस्ट और स्प्लैश प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 की रेटिंग दी गई है।

डायमेंशन और वजन

फोन का साइज 173.16 × 81.07 × 8.2 मिमी है और वजन 211 ग्राम है। यह बड़ा लेकिन प्रैक्टिकल विकल्प है, खासकर उनके लिए जो बैटरी लाइफ और रग्डनेस को प्रायोरिटी देते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X