Home
Mobile

Redmi A2 और A2 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत इतनी कम कि खुद को खरीदने रोक नहीं पाएंगे

Redmi A2 Series Launched: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi ने अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन बजट फोन के तौर पर पेश किए गए हैं। जिसमें यूजर्स को 5000 mAh की बैटरी और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। आइए आपको इस पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में आगे बताते हैं।

Redmi A2 सीरीज के स्पेसिफकेशन

इस A2 सीरीज के स्पेसिफकेशन की बात करें तो आपको दोनों हैंडसेट में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रही है। इस फोन का पिक्सल रेजोल्यूशन 1600x720 है। इसमें मीडियाटेक हेलियो जी36 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल किया गया है। इस लेटेस्ट फोन में आपको 8 मेगापिक्सल AI ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। यह स्मार्टफोन पोट्रेट वीडियो, शॉर्ट वीडियो और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है। फोन को पावर देने के लिए इसमे कंपनी ने 5000 mAh की बैटरी को शामिल किया है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो आपको 4 GB रैम और 64 GB की स्टोरेज दी गई है। जिसे यूजर्स अपनी सुविधानुसार माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 (Go Edition) पर संचालित होता है।

Redmi A2 और A2 Plus स्मार्टफोन दमदार फीचर के साथ लॉन्च, कीमत भी  कम

कंपनी ने अपने इस डिवाइस को सी ग्रीन, एक्वा ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। अगर अंतर की बात करते हैं तो इन दोनों फोन्स में महज ये अंतर है कि, कंपनी ने Redmi A2 Plus में सुपर रिस्पॉन्सिव फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया है। बाकी दोनों फोन्स के फीचर्स लगभग एक जैसे ही है।

कीमत और उपलब्धता

Redmi A2 को तीन स्टोरेज वेरियंद के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये , 2GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये तय किया गया है। वहीं Redmi A2 Plus के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप ICICI बैंक कार्ड धारक हैं तो आपको इस हैंडसेट पर 500 रुपये तक का डिस्काउंट का भी लाभ मिल सकता है। आपको बता दें इस फोन की बिक्री 23 मई से शुरू कर दी जाएगी। जिसे आप Amazon.in, Mi.com, Mi Home और सभी रिटेलस पार्टनर्स से खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese smartphone maker Redmi has launched its two new smartphones Redmi A2 and Redmi A2 Plus in India. Both these handsets have been introduced as pocket friendly phones. 5000 mAh battery and 8 megapixel camera are available.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X