आधी कीमत में घर लाएं Redmi A2 स्मार्टफोन, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें नई कीमत और ऑफर डिटेल

Redmi A2: अगर आप भी कम कीमत के साथ दमदार फीचर वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सही साबित हो सकता है। दरअसल क्रोमा पर रेडमी A2 को तगड़े ऑफर के तहत खरीदने का मौका मिल रहा है। जिसके तहत आप इस फोन को आधी कीमत के साथ खरीद सकते हैं। जिसमें आपको 5000mAh की बैटरी के अलावा कई खास फीचर्स भी मिलेंगे। तो आइए आपको आगे इस फोन के फीचर्स से लेकर इसकी नई प्राइज और ऑफर्स के बारे में आगे डिटेल्स बताते है।
Redmi A2 की नई कीमत और ऑफर
Redmi A2 के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। जिसे आप क्रोमा पर 47% यानि कि, लगभग 5700 रुपये की भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। यानि कि आपको यह फोन लगभग आधी कीमत में मिल सकता है। इतना ही नहीं इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा आप EMI पर इसे मात्र 297 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती कीमत पर भी खरीद सकते हैं।

Redmi A2 के फीचर्स
Redmi A2 के फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 6.52 इंच का HD प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। , रेडमी ए2 में कंपनी ने लेटेस्ट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर दिया है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहा है। ऑक्टा-कोर हीलियो जी36 प्रोसेसर के साथ 7GB तक रैम है, जिसमें 3GB वर्चुअल रैम शामिल है। कंपनी ने इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए भी बेहतर डिजाइन किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स को 'क्रिस्टल-स्पष्ट वीडियो कॉलिंग अनुभव' मिलेगा। फोन में पोर्ट्रेट मोड, टाइम-लैप्स और शॉर्ट वीडियो जैसे फीचर भी दिए गए हैं। साथ ही आपको 5 मिमी हेडफोन जैक और मनोरंजन के लिए एक इन-बिल्ट FM रेडियो ऐप भी मिल रहा है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इसमें 5,000mAh बैटरी एक बैटरी मिलेगी जो 10W इन-बॉक्स चार्जर के साथ आ रहा है। कंपनी की मानें तो बिना किसी और गतिविधि के सिंगल फुल चार्ज पर, स्मार्टफोन एक महीने यानि कि, 32 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications