लॉन्च से पहले Redmi A2 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

Redmi ने Redmi A1 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। अपनी रिलीज के कुछ ही महीनों के अंदर, Redmi A1 अपने उत्तराधिकारी को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। जी हां Redmi A2, जो Redmi A1 का उत्तराधिकारी होगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक हो गई है। इन डिटेल्स के साथ, हम आने वाले महीनों में फोन के लॉन्च होने की उम्मीद करते हैं। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स के बारे में।
Redmi A2 डिजाइन और स्पेसिफिकेशन
बता दें कि यह जानकारी टिपस्टर सुधांशु अंभोरे द्वारा 91mobiles के साथ शेयर की गई है। फोटो से पता चलता है कि Redmi A2 का डिज़ाइन Redmi A1 जैसा ही है । स्मार्टफोन में वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले और डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें मैट टेक्सचर के साथ पॉलीकार्बोनेट बैक पैनल भी होगा।
Redmi A2 में 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ बेजेल्स शामिल किए गए हैं। इसमें पीछे की तरफ 8MP AI डुअल कैमरा सपोर्ट होगा। रियर कैमरों को एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ जोड़ा गया है। वहीं Redmi A2 MediaTek Helio G36 SoC पर बेस्ड होगा। स्मार्टफोन 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

Redmi A2 बैटरी
इसके अलावा डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह एंड्रॉइड 12 (गो वर्जन) बॉक्स से बाहर बूट करने के लिए कहा जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में ब्लूटूथ 5.0, डुअल-सिम 4 और वाई-फाई सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन ऑडियो के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा।
फोन के डाइमेंशन को भी शेयर किया गया है। इसका डाइमेंशन164.9 x 76.8 x 9.1mm का है और वजन 192 ग्राम बताया जा रहा है।
Redmi A2 कीमत
Redmi A2 की यूरोपियन कीमत लीक हो गई है। स्मार्टफोन की कीमत EUR 109 रखी गई है, जो लगभग भारत में 9,500 रुपये होगा। हालाँकि, यह यूरोपीय कीमत है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन लॉन्च होने के बाद भारत में इसकी कीमत और भी कम हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







