Home
Mobile

Redmi भारत में जल्द लॉन्च करने जा रहा सस्ता स्मार्टफोन, BIS पर आया नजर, यहां जानें सभी डिटेल

Redmi Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Redmi अपने भारतीय यूजर्स के लिए A सीरीज के तहत अपना नया फोन Redmi A3 लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस अपकमिंग फोन को हाल ही में (BIS) ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स वेबसाइट की लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके देश में जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले यह फोन अन्य सर्टिफेकेशन प्लेटफॉर्म पर भी नजर आ चुका है। तो आइए आपको इस फोन की बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Redmi भारत में जल्द लॉन्च करने जा रहा सस्ता स्मार्टफोन, BIS पर आया नजर

Redmi A3 को मॉडल नम्बर 23129RN51H के साथ BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। गौर करने वाली बात यह है कि, इस फोन को Poco नाम से लिस्ट किया गया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इसे भारत में रिब्रांडेड पेश किया जा सकता है। इस फोन की लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट को TMKTECH ने X पूर्व में ट्विटर पर शेयर किया है। हालांकि लिस्टिंग में इस आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सर्टिफिकेशन पर इस आगामी फोन को रेडमी का एंट्री लेवल फोन बताया गया है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Redmi A2 स्पेसिफिकेशंस

Redmi A2 में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 720x1600 और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G36 SoC चिपसेट शामिल किया गया है। जिसमें 2GB, 4GB रैम ऑप्शन मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसको एसएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन Android 12 (Go Edition) के साथ आ रहा है। कंपनी अपने इस फोन के साथ 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा की है। बात कही है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth 5.0, GPS, Glonass, डुअल SIM, 4G, WiFi और BeiDou सपोर्ट जैसे फीचर मिल रहे हैं। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi A3 has been spotted on BIS certification with model number 23129RN51H. On the certification, this phone has been described as Redmi's entry level phone. At present, no specific information has been revealed about the specifications of this phone in the listing.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X