Home
Mobile

Redmi A3 Pro के लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा!, जानें स्पेसिफिकेशन

Redmi के आगामी बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन A3 Pro के लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत और खास स्पेक्स की जानकारी सामने आ गई है। जी हां, अभी तक कंपनी ने अपने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

लेकिन पहले ही केन्या में एक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टिंग से इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत से पर्दा उठ चुका है। तो आइए आपको आगे हम डिटेल्स बताते हैं।

Redmi A3 Pro के लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा!, जानें स्पेसिफिकेशन

Redmi A3 Pro के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- रेडमी A3 प्रो में 6.88 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह गेमिंग, स्ट्रीमिंग और कैजुअल ब्राउजिंग के लिए समग्र व्यूइंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है।

प्रोसेसर- इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर शामिल किए जानें की उम्मीद है, जो दैनिक कार्यों और थोड़े बहुत गेमिंग के लिए उपयुक्त विश्वसनीय प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है।

स्टोरेज- इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम मिल सकता है, इसके आंतरिक स्टोरेज ऑप्शन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कैमरा - फोटोग्राफी के लिए A3 Pro में 50-मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा मिलेगा। लेकिन सेकेंडरी कैमरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यूजर बजट स्मार्टफोन के लिए मानक सुविधाओं की अपेक्षा कर सकते हैं, जिसमें कई शूटिंग मोड और बुनियादी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताएं शामिल होंगी।

बैटरी - इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें ब्रांड 5,160mAh तक की बैटरी शामिल कर सकती है। अगर बात फास्ट चार्जिंग की करें तो अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

अन्य फीचर्स- सुरक्षा के लिए Redmi A3 Pro में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। जो न केवल यूजर की गोपनीयता सुनिश्चित करती है, बल्कि डिवाइस तक सुविधाजनक पहुंच भी ऑफर करती है।

Redmi A3 Pro की कीमत - Redmi A3 Pro वर्तमान में KSh 13,999 यानी (लगभग 9,248 रुपये) में लिस्ट है। ऐसे में अगर लीक्स के स्पेसिफिकेशन सही हैं, तो यह डिवाइस कम दाम में बेहतरीन फीचर्स ढूंढने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi A3 Pro Price Revealed Ahead of Launch, Know All Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X