128GB स्टोरेज, 12GB रैम वाले Redmi A3 की बिक्री आज से शुरू, दाम 8000 से भी कम, जानें ऑफर्स
Redmi A3 Price: रेडमी ने हाल ही में बजट सेगमेंट के तहत अपना स्मार्टफोन Redmi A3 लॉन्च किया था। जिसकी बिक्री आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रही है। शाओमी ने Redmi A3 की को 7,299 रुपये से शुरूआती कीमत में उपलब्ध कराया है।
अगर आप भी कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप Flipkart, Amazon, mi.com, Mi Home और कई अन्य रिटेल से खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे की इसकी कीमत व ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi A3 की कीमत व ऑफर: Redmi A3 के 3GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये, Redmi A3 4GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 8,299 रुपये और Redmi A3 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 9,299 रुपये तय हुआ है।
हालांकि, लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी इस फोन पर 300 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके बाद फोन को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ऑलिव ग्रीन, लेक ब्लू और मिडनाइट ब्लैक तीन विकल्पों में उपलब्ध है।

Redmi A3 स्पेक्स: Redmi A3 में 6.7-इंच LCD स्क्रीन दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, HD+ रेजोल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।
प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो G36 चिपसेट दिया गया है। जो 6GB तक रैम, 6GB तक वर्चुअल रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। आपको बता दें, ये फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर संचालित होता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो, फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ ही इसमें LED फ्लैश के साथ एक AI लेंस भी मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
इसके अलावा अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। इतनी ही नहीं कनेक्टिविटी के लिए Redmi A3 में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास, डुअल-सिम, 4जी, गैलीलियो और बेइदोउ जैसे ऑप्शन मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








