Home
Mobile

Redmi A3 जल्द दे सकता है दस्तक, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स, यहां जानें सबकुछ

Redmi Upcoming Smartphone: रेडमी बहुत जल्द अपने नए बजट स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च कर सकता है। जिसे Redmi A3 के नाम से जाना जाएगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि, शाओमी के एक नए स्मार्टफोन को TDRA की वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इस फोन के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले इस फोन को हाल ही में NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। साथ ही इसे BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। तो आइए आगे रेडमी के इस आगामी फोन के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Redmi A3 जल्द दे सकता है दस्तक, यहां जानिए सभी डिटेल

BIS सर्टिफिकेशन के अनुसार

रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को कुछ दिनों पहले ही BIS सर्टिफिकेशन पर 23129RN51H मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। यहां इस फोन को रेडमी का एंट्री लेवल फोन बताया गया था। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी सामने आई थी कि, इसमें 5000mAh की बैटरी सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें डुअल कैमरा सेटअप मल सकता है। जो 8 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था। जहां से इस बात की जानकारी सामने आई थी कि, यह फोन 2G, 3G, 4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

Redmi A2 के स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी ए2 में 6.52 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। जिसके टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें इसमें MediaTek Helio G36 चिपसेट दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गयाहै। जिसे SSD कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP मेन कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 10W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई थी।

Redmi A2 की कीमत

Redmi A2 को कंपनी ने तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। इसके 2GB+32GB वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये, 2GB+64GB वेरियंट की कीमत 6,299 रुपये और 4GB+64GB वेरियंट की कीमत 6,799 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company is about to launch a new budget smartphone, whose price can be less than Rs 10,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X