Home
Mobile

Redmi A3x भारत में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, यहां देखें स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता

Redmi A3x को Redmi ने गोपनीय तरीके से बिना किसी शोर शराबे के भारत में खरीद के लिए पेश कर दिया है। बता दें कि ये फोन भारत में Amazon पर जुलाई में टीज किया था। लेकिन कंपनी ने इसके लॉन्च की ऑफिशियल घोषणा नहीं की थी।

अब ये फोन खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन को कंपनी ने 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Redmi A3x भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस

Redmi A3x की कीमत

Redmi A3x स्मार्टफोन अब भारतीय मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके 3GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 4GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन का बेस मॉडल Amazon India वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को 4 कलर ऑप्शन Midnight Black, Ocean Green, Olive Green और Starry White में खरीदा जा सकता है।

Redmi A3x के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Redmi A3x में 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें DC डिमिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया गया है। फोन की डिस्प्ले 720 x 1650 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन की डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टेड है।

प्रोसेसर: Redmi A3x फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है। इस फोन में Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 1.8GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करने में सक्षम है।

स्टोरेज: Redmi A3x फोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यह मोबाइल 3GB रैम को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में मेमोरी कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: इस लेटेस्ट Redmi फोन में 8MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह डुअल AI कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके साथ एक सेकंडरी लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी: इस फोन में 5000mAh बैटरी कैपिसिटी है। इसके साथ 15 वॉट का चार्जर दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।

अन्य फीचर्स: सिक्योरिटी के लिए इसमें फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह मोबाइल 3.5 मिमी हेडफोन जैक का भी सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 8.3 मिमी और वजन 193 ग्राम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi A3x smartphone is now available for purchase in the Indian market. Its 3GB RAM + 64GB storage variant is priced at Rs 6,999 and 4GB RAM + 128GB storage variant is priced at Rs 7,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X