Home
Mobile

90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi ने नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, दाम भी कम

Redmi A3x Price: शाओमी ने अपना एक और नया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस नए बजट स्मार्टफोन को मार्केट में Redmi A3x के नाम से जाना जाएगा।

जिसमें कंपनी ने Unisoc T603 प्रोसेसर के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस तक के बारे में जानते हैं।

90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi ने नया स्मार्टफोन किया लॉन्च

Redmi A3x कीमत- फिलहाल इस फोन को पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। इसके 3GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 18,999 PKR यानी कि, (लगभग 5,500 रुपये) है।

यह फोन अब जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही कंपनी इसे UAE बाजार में भी ला सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में उपल्बध कराया गया है।

90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi ने नया स्मार्टफोन किया लॉन्च

Redmi A3x स्पेक्स- इसमें यूजर्स को 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही इसमें डीसी डिमिंग टेक्नोलॉजी भी मिल रहा है, जिससे इस फोन का डिस्प्ले आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। इसके अलावा फोन के फ्रंट और बैक पैनल को Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन से लैस किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यूजर इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इतना ही नहीं इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिए गए हैं।

90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi ने नया स्मार्टफोन किया लॉन्च

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 15W चार्जर के साथ आता है। इसके अलावा आपको इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।

अगर आप भी कम दाम में नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए रेडमी का यह फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जो बजट रेंज में बेहतरीन फीचर्स से लैस है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi A3x with 90hz display and 5000mah launched know price specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X