Redmi के इस बजट 5G स्मार्टफोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स, यहां जानें सभी डिटेल्स
Xiaomi ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) में अपने लेटेस्ट Redmi A4 5G को पेश किया है। रेडमी के इस बजट फोन को भारतीय बाजार में 10 हजार से कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।
इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल चिपसेट है। आपको बता दें, यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित देश का पहला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है।

फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन कीमत के बारे में संकेत दिया है। तो चलिए आगे इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल जानते हैं।
कंपनी ने ऐलान करते हुए, यह बताया है कि, इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन सटीक डेट का खुलासा नहीं किया है। इवेंट में इस फोन को दो कलर वेरिएंट में ब्लैक और व्हाइट में दिखाया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 चिपसेट द्वारा संचालित इस फोन में 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक होगा। इस फोन को स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है, जो सहज मल्टीटास्किंग और उत्पादकता की सुविधा ऑफर करता है।
इसमें AI-संचालित ऑडियो और ऑप्टिमाइज्ड एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस यूजर के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। इस डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है, जो 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर से लैस होगा। इसमें सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Xiaomi India के अध्यक्ष मुरली कृष्णन बी के कहा है कि, 'जैसा कि हम भारत में 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, Redmi A4 5G हर भारतीय तक एडवांस टेक्नोलॉजी पहुंचाने के हमारे चल रहे मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसे भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।
रिपोर्ट में आगे इसमें शामिल बैटरी की भी डिटेल दी गई है, जिसके अनुसार इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल होगी। इसके अलावा इस डिवाइस में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








