रेडमी ने भारत में पेश किया सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत और फीचर्स जान अभी खरीदने का होगा मन
शाओमी कंपनी ने भारत में अपना बजट फोन Redmi A4 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को बजट वाला फोन इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम रखी गई है। यानी की जो लोग 10,000 रुपये से भी कम कीमत में 5G फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए ये फोन एक बेहद ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इस फोन को 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया है। आइए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और बाकी डिटेल्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Redmi A4 5G की कीमत
4GB RAM + 64GB = 8,499 रुपये
4GB RAM + 128GB = 9,499 रुपये
Redmi A4 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,499 रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट को 9,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन की पहली सेल 27 नवंबर से शुरू हो रही है और आप इसे अमेजन से खरीद सकेंगे। फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Starry Black और Sparkle Purple में लॉन्च किया है।
Redmi A4 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले - इस फोन में 6.68 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस डिवाइस को Eye प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। फोन में प्रीमियम हेलो ग्लास सेंडविच डिजाइन भी मिलेगा।
प्रोसेसर - इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4s Gen 2 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB रैम दी गई, जो कि 4G वर्चुअल रैम को सपोर्ट करती है। Redmi A4 5G फोन में 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा - फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर प्रायमरी कैमरा और सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी - रेडमी का ये नया बजट फ्रेंडली फोन 5160mAh की बैटरी के साथ आया है, जो कि 18 वॉट यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ कंपनी 33 वॉट का चार्जर भी ऑफर कर रही है।
अन्य खूबिया - फोन को लॉक और अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए ये फोन 3.5mm हेडफोन जैक के सपोर्ट के साथ आता है। फोन IP52 रेटेड है। साथ ही इसमें 5G SA, Bluetooth 5.3, GPS+ GLONASS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का भी सपोर्ट शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








