Redmi a4 5G vs Redmi 13 5G: क्या अंतर हैं? हमारी पूरी स्पेसिफिकेशन तुलना देखें
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi A4 5G लॉन्च कर दिया है। जिसे 10 हजार रुपये से कम दाम में उपलब्ध कराया गया है। यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो सस्ते में 5G स्मार्टफोन ढूंढते हैं।
मार्केट में इस फोन का सीधा मुकाबला Redmi 13 5G स्मार्टफोन से माना जा रहा है। जिसमें ग्राहकों को 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में दोनों फोन्स के फुल स्पेसिफिकेशंस की तुलना करने जा रहे हैं।

कीमत-
Redmi A4 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,499 रुपये से शुरू होती है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट को 9,499 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन की पहली सेल 27 नवंबर से शुरू हो रही है और आप इसे अमेजन से खरीद सकेंगे। फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Starry Black और Sparkle Purple में लॉन्च किया है।
जबकि, Redmi 13 5G स्मार्टफोन को अमेजन पर इस वक्त 12,790 रुपये कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसे ग्राहक ऑप्शन ब्लू, ब्लैक डायमंड और ऑर्चिड पिंक तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले-
Redmi A4 5G फोन में 6.68 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस डिवाइस को Eye प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। फोन में प्रीमियम हेलो ग्लास सेंडविच डिजाइन भी मिलेगा। जबकि, Redmi 13 5G फोन में 6.79 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर-
रेडमी ए4 5जी में Snapdragon 4s Gen 2 5G प्रोसेसर दिया गया है। जबकि, Redmi 13 5G फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 AE चिपसेट मिलता है।
स्टोरेज-
Redmi A4 5G फोन में 8GB रैम दी गई, जो कि 4G वर्चुअल रैम को सपोर्ट करती है। फोन में 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
जबकि, Redmi 13 5G स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है। इसका बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज और टॉप मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।
कैमरा-
Redmi A4 5G में फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर प्रायमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
जबकि, रेडमी 13 5जी में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो 3x इन सेंसर जूम के साथ आता है। इसके अलावा 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी-
Redmi A4 5G में कंपनी ने 5160mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो कि 18W यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ कंपनी 33W का चार्जर भी ऑफर कर रही है। जबकि, रेडमी 13 5जी में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ 5030mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








