Home
Mobile

Redmi A5 4G: Xiaomi के सस्ते फोन की धमाकेदार एंट्री! 8000 रुपये में लाया बड़ी बैटरी वाला धाकड़ स्मार्टफोन

Redmi A5 4G Launched: Xiaomi ने Redmi A5 4G को बांग्लादेश में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है, हालांकि लॉन्च से पहले ही यह डिवाइस मार्केट में आ गया था। यह कंपनी का एक किफायती डिवाइस है, जिसकी कीमत 8000 रुपये से कम है। बता दें कि भारत में इस डिवाइस को POCO C71 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप आने वाले समय में एक सस्ता मगर अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह एक सही विकल्प हो सकता है।

यह डिवाइस कम कीमत में आपको बेहतरीन बैटरी का ऑप्शन देती है। इसमें कस्टमर्स को 5200mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 32MP का कैमरा भी है। आइए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 8000 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi A5 4G!

Redmi A5 4G की कीमत

  • बांग्लादेश में इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज को 10,999 बांग्लादेशी टका यानी लगभग 7,855 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • वहीं अगर इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,999 बांग्लादेशी टका यानी लगभग 9,283 रुपये है।
  • यह स्मार्टफोन 4 कलर ऑप्शन- ब्लैक, बेज, ब्लू और ग्रीन में आएगा। फिलहाल, इसे बांग्लादेश के ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

Redmi A5 4G के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: इस फोन में 6.88-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है। इसमें आपको नॉच डिस्प्ले डिजाइन मिलता है, जो फोन को प्रीमियम लुक देता है।
  • प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो Redmi A5 4G में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग बेहतरीन तरीके से काम करता है।
  • कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो इस डिवाइस में 32MP का AI रियर कैमरा के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के दौरान काम आता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन बॉक्स में 15W का चार्जर दिया गया है। यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलती है।
  • अन्य फीचर्स: इसके अलावा इस फोन में AG फ्रॉस्टेड ग्लास बैक दिया गया है, जो डिवाइस को ज्यादा प्रीमियम बनाता है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन अनलॉक करना आसान हो जाता है।
फीचर्स डिटेल्स
डिस्प्ले 6.88-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, नॉच डिजाइन
प्रोसेसर Unisoc T7250, बेहतर मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस
रियर कैमरा 32MP AI कैमरा, शानदार फोटोग्राफी अनुभव
फ्रंट कैमरा 8MP कैमरा, बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग
कैमरा डिजाइन अंडाकार (Oval) कैमरा मॉड्यूल, आकर्षक लुक
बैटरी 5,200mAh
चार्जिंग 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बॉक्स में 15W चार्जर
बॉडी और डिजाइन AG फ्रॉस्टेड ग्लास बैक, प्रीमियम फिनिश
सिक्योरिटी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, आसान अनलॉकिंग

भारत में कब होगा लॉन्च?

  • Redmi A5 4G भारत में POCO C71 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
  • हालांकि अगर यह फोन भारत में POCO ब्रांड के तहत आता है, तो इसकी कीमत 10,000 से कम हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi A5 4G launched with 5200mAh battery in Bangladesh price specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X