Home
Mobile

Redmi A5: 8GB रैम वाला सस्ता फोन लॉन्च, स्लिम डिजाइन और 32MP प्राइमरी कैमरा; कीमत सिर्फ 6750 रुपये

Redmi A5: Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट के लिए एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी का लेटेस्ट 4G फोन 6.88 इंच की एचडी+ LCD स्क्रीन और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें रियर पैनल पर 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन किफायती प्राइस रेंज में शानदार स्पेसिफिकेशन ऑफर करता है। फोन की कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

6750 रुपये में लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी वाला फोन

Redmi A5 के खास फीचर्स

रेडमी A5 में 32MP का रियर कैमरा है, साथ में एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। इसका डिजाइन स्लिम है, जिसमें फ्लैट फ्रेम और मेटैलिक-फील वाला नया कैमरा डेको देखने को मिलता है। सस्ता फोन मिडनाइट ब्लैक और सैंडी गोल्ड में मैट, स्मज-रेजिस्टेंट फिनिश में आता है। इसमें लेक ग्रीन और ओशन ब्लू में प्रकृति से प्रेरित वेवी पैटर्न हैं, जो पानी की लहरों की याद दिलाते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसमें 5200mAh की दमदार बैटरी है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 1,000 चार्जिंग साइकिल्स के बाद भी बैटरी की हेल्थ अच्छी रहेगी।

रेडमी A5 के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- 6.88-इंच HD+ (1640 x 720 पिक्सल) IPS LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, TÜV रीनलैंड-सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन, DC डिमिंग के साथ।

प्रोसेसर- 1.8 GHz ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7250 12nm, Mali-G57 MP1 GPU

रैम/स्टोरेज- 3GB/4GB LPDDR4X रैम, 64GB/128GB eMMC 5.1 स्टोरेज, माइक्रोएसडी से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

सॉफ्टवेयर- एंड्रॉइड 15 (गो एडिशन)

कैमरा- 32MP रियर, सेकेंडरी कैमरा, LED फ्लैश; 8MP फ्रंट कैमरा

अन्य फीचर्स- 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो, साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल सिम (नैनो + नैनो + माइक्रोएसडी)

कनेक्टिविटी- डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB टाइप-C

बैटरी- 5200mAh, 15W चार्जिंग

कीमत और अवेलेबिलिटी

रेडमी A5 की शुरुआती कीमत 79 USD (लगभग 6,750 रुपये) है, जो मार्केट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। यह फोन कई देशों में पहले से बिक्री के लिए अवेलेबल है। भारत में यह फोन इसी हफ्ते पोको C71 के नाम से लॉन्च होगा। यह बजट सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X