Redmi A5 जल्द होगा लॉन्च, कम दाम में मिलेगी 120Hz डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी
Redmi ने आधिकारिक रूप से भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi A5 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह फोन Redmi A4 5G का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे नवंबर 2024 में पेश किया गया था।
Redmi A5 का 4G वर्जन इसी महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। भारत में Redmi A5 की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी, जहां इसका एक माइक्रोसाइट भी लाइव है। कंपनी ने इसके कुछ मेन फीचर्स की भी पुष्टि की है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में पूरी डिटेल...

Redmi A5 इंडिया लॉन्च डेट
लॉन्च डेट: 15 अप्रैल 2025
समय: दोपहर 12 बजे (IST)
सेल प्लेटफॉर्म: Flipkart
टीजर में फोन का डिजाइन भी सामने आया है, जिसमें बैक पैनल पर ओवल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिखता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश है। फोन का डिजाइन बॉक्सी है और कॉर्नर्स राउंडेड हैं। सिम ट्रे फोन के बाएं किनारे पर दिखाई गई है। इसे Jaisalmer Gold, Pondicherry Blue और Just Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है।
Redmi A5 स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)
इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और TUV Rheinland सर्टिफाइड होगा। इसमें 5200mAh बैटरी मिल सकती है, लेकिन चार्जिंग डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। फोन 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले, 32MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आ रहा है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। साथ में AG फ्रॉस्टेड ग्लास बैक और डुअल-बैंड वाई-फाई होगा।
एक्सपेक्टेड प्राइस
इंडोनेशिया में Redmi A5 की कीमत IDR 11,99,000 (लगभग 6,200) रखी गई थी। भारत में यह फोन 10,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग Redmi A5 एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन के साथ आएगा। बता दें रेडमी A4 5G को 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








