Redmi A5 भारत में लॉन्च; 7000 रुपये से कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स
Redmi A5 Launched: Xiaomi ने अपने कस्टमर्स के लिए एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 को लॉन्च कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा और सबसे स्मूथ LCD डिस्प्ले है।
ये डिवाइस कई शेड्स में आते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा के साथ रियर पर प्रीमियम कैमरा डेको डिजाइन है। यहां हम इस डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi A5 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो Redmi A5 4G की कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है।
इसके 3GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है, जबकि इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये तय की गई है।
इस डिवाइस को 16 अप्रैल से Xiaomi India ई-स्टोर और Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन को जैसलमेर गोल्ड, पांडिचेरी ब्लू और जस्ट ब्लैक शेड्स में उपलब्ध कराया गया है।
Redmi A5 4G के फीचर्स
डिस्प्ले
- 6.88-इंच की LCD स्क्रीन
- HD+ (1650 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 600 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर
- UniSoC T7250 प्रोसेसर
- 4GB तक LPDDR4X RAM
- 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज
- 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन
- 2TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट
- Android 15 सॉफ्टवेयर
कैमरा
- Redmi A5 में 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- 32MP AI मुख्य कैमरा
- 8MP का सेल्फी कैमरा
बैटरी और चार्जिंग
- 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक
- 5,200mAh की बैटरी
- 15W का चार्जर
अन्य फीचर्स
- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
- AI फेस अनलॉक को सपोर्ट
- 3.5mm हेडफोन जैक
- मोनो स्पीकर सेटअप
- IP52 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस
क्यों खरीदें ये डिवाइस?
- Redmi का ये स्मार्टफोन बहुत ही कम कीमत में आपको कई खास फीचर्स देता है।
- इस डिवाइस की कीमत 8000 रुपये से कम है।
- इसमें आपको 5200 की बड़ी बैटरी मिलती है, जिससे आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








