Home
Mobile

Redmi K70, K70 Pro और K70e की कैमरा डिटेल्स लीक, यहां जानें सबकुछ

Redmi k70 Series Specs: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी (Redmi) जल्द ही अपने Redmi K70 सीरीज से पर्दा उठाने जा रही है। जिसके तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट को एक साथ पेश करेगी। इसमें Redmi k70 , K70 Pro और K70e को शामिल किया गया है। लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही चीन के एक टिपस्टर ने इन अपकमिंग फोन के कैमरा डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार Redmi K70 में ओमनीविजन OV50e 50MP का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। तो आइए आपको इस आगामी सीरीज की अब तक सामने आई डिटेल्स बताते हैं।

Redmi k70 सीरीज की लॉन्चिंग

दरअसल कंपनी 29 नवंबर को चीन में अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। जिसकी शुरुआत Redmi K70 सीरीज की लॉन्चिंग से होगी। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी ब्रांड के कई प्रोडक्ट्स को भी एक साथ लॉन्च करेगी। जिसमें Redmi Watch 4 और Redmi Buds 5 Pro TWS शामिल हैं।

Redmi K70, K70 Pro और K70e की कैमरा डिटेल्स लीक, यहां जानें सबकुछ

Redmi K70 सीरीज के कैमरा डिटेल्स

टिपस्टर की मानें तो Redmi K70 में ओमनीविजन OV50e 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। बात अगर Redmi K70 Pro की करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल OV50e प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। जिसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP OV50d टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं बात अगर Redmi K70e की करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।

Redmi K70 और Redmi K70 Pro में 120Hz OLED डिस्प्ले मिलेगा। Redmi K70 सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर संचालित होगा। Redmi K70 को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ ला सकती है। जिसमें 16GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा।

Redmi K70 Pro को Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लाया जाएगा। जो 16GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज और 24GB रैम + 1TB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,120mAh की बैटरी दी जाएगी।

Redmi K70e में 6.67-इंच OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा Redmi K70e में कंपनी MediaTek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट दे सकती है। जो 16GB तक रैम और 1TB तक UFS स्टोरेज से लैस होगी। इसके साथ ही इसमें 90W चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi K70 will have OmniVision OV50e 50 megapixel primary camera. Redmi K70e will have a 64 megapixel OmniVision OV64B primary camera. Snapdragon 8 Gen 3 will be given in Redmi K70 Pro.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X