Home
Mobile

Redmi K70 Pro का टीजर जारी, लॉन्च से पहले हुआ कीमत व फीचर्स का खुलासा, जानिए यहां

Redmi K70 Pro Price: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी जल्द ही अपने नए सीरीज Redmi K70 को लॉन्च करने वाला है। जिसके तहत कंपनी Redmi K70 Pro को भी पेश करेगी। लेकिन इस फोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत और फीचर्स का खुलासा हो चुका है। दरअसल कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन का टीजर जारी किया है। जिससे इसके कई स्पेक्स सामने आ गए हैं। तो आइए आपको रेडमी के70 प्रो के दाम , फीचर्स और अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।

Redmi K70 Pro की लॉन्च डेट और कीमत

रेडमी अपने इस हैंडसेट से कल यानि कि, 29 नवंबर को लॉन्च करेगा। वहीं रेडमी के70 प्रो की कीमत की बात करें तो इसे 3299 CNY यानि करीब 38 हजार रुपये शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन का टीजर जारी कर इसके डिस्प्ले की भी जानकारी शेयर की है।

Redmi K70 Pro का टीजर जारी, लॉन्च से पहले हुआ कीमत व फीचर्स का खुलासा

Redmi K70 Pro स्पेक्स

रेडमी अपने इस डिवाइस को 6.67 इंच Huaxing C8 OLED डिस्प्ले के साथ ला सकता है। जिसमें 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन को 3840hHz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमींग और 2K पैनल के साथ लाए जानें की उम्मीद है। रेडमी के70 प्रो सेकेंड जनरेशन हाई एंड 2K चाइनीज स्क्रीन से लैस होगा। जिसमें यूजर्स को Eye-केयर सोल्यूशन मिलेगा। इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन कंपनी के बनाए HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कंपनी का अपने इस हैंडसेट को लेकर दावा है कि, इसकी डिस्प्ले को आई-हॉस्पिटल की मदद से तैयार किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के70 प्रो में 50 मेगापिक्सल OV50E पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल ISOCELL JN1 टेलीफोटो कैमरा 2X ऑप्टिकल जूम के साथ इसमें दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

आपको बता दें, Redmi चीन में 29 नवंबर को एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है। जिसमें कंपनी Redmi K70 सीरीज के साथ अपने कई प्रोडक्ट्स पर से पर्दा हटाएगी। इसमें Redmi Book 14 / 16 (2024), Redmi Watch 4 और Redmi Buds 5 Pro TWS शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is going to launch Redmi K70 Pro soon. The official teaser of the phone has been released before the launch. Due to which its price and features have been revealed. Let us tell you, the company will launch Redmi K70 series in China on November 29.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X