Home
Mobile

Redmi K70 Pro स्नैपड्रैगन 8 Gen 3, 2K डिस्प्ले के साथ इस महीने होगा लॉन्च, जानें

Redmi K70 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी (Redmi) जल्द ही अपने नए K सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसके तहत कंपनी Redmi K70 और Redmi K70 Pro को पेश करेगी। इस सीरीज के आने से पहले ही इसके लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें Redmi K70 Pro को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। आपको बता दें, हाल ही में Redmi K70 Pro को गीकबेंच पर देखा गया है, जिससे इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर से लेकर खास स्पेसिफिकेशंस तक की जानकारी सामने आई है। तो चलिए आपको इस आगामी फोन के सामने आए स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi K70 Pro के स्पेक्स

Redmi K70 Pro को बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। जिससे इस बात का खुलासा हो चुका है कि, यह फोन Snapdragon Gen 3 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं MSP की रिपोर्ट के अनुसार Redmi का यह स्मार्टफोन manet कोडनेम के साथ गीकबेंच 5 पर नजर आया है। डिवाइस ने सिंगल कोर टेस्ट में 1100 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है, वहीं मल्टीकोर टेस्ट में इसे 5150 पॉइंट्स मिले हैं।

Redmi K70 Pro की 2K डिस्प्ले के साथ इस महीने होगी धमाकेदार एंट्री

इसके अलावा इस फोन में कंपनी Adreno 750 GPU को शामिल कर सकती है। इस आगामी फोन की कोर कंफिग्रेशन 1 + 2 + 5 की बताई गई है। इसमें मेन कोर 3.19GHz पर क्लॉक है, यानि कि इस फ्रिक्वेंसी के साथ इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन को एंड्रॉयड 14 OS और 120Hz रिफ्रेश रेट के लाया जा सकता है। जिसमें 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Redmi K70 Pro कैमरा

फोटोग्राफी लवर्स को इस फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है, इसके साथ ही 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर और एक अन्य 5MP का टेलीफोटो सेंसर भी दिया जा सकता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

फिलहाल कंपनी की ओर से इस आगामी सीरीज की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। इसके लिए यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, इस सीरीज की इस साल के अंत दिसंबर तक दस्तक देने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi K70 Pro has been spotted on benchmark website Geekbench. Due to which it has been revealed that this phone can knock with Snapdragon Gen 3 processor. This device has achieved a score of 1100 points in the single core test, while it has got 5150 points in the multicore test.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X