Home
Mobile

Redmi K70, K70 Pro, K70e स्मार्टफोन तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशंस

Redmi K70 Series Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपने घरेलू बाजार चीन में रेडमी K70 सीरीज को पेश किया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने तीन नए हैंडसेट Redmi K70, Redmi K70 Pro और Redmi K70e को एक साथ लॉन्च किया है। जिसमें यूजर्स को 24GB तक रैम, 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ कई बैहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को मिड रेंज में उपलब्ध कराया है। तो आइए, आगे रेडमी के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi K70, K70 Pro, K70e स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशंस

Redmi K70 सीरीज की कीमत

इसके बेस मॉडल के 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB कॉन्फ़िगरेशन की कीमत क्रमश: $352 (29,336 रुपये), $381 (31,753 रुपये), $423 (35,254 रुपये) है।
इसके प्रो मॉडल के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,819 रुपये),16GB रैम + 256GB स्टोरेज CNY 3,599 (लगभग 42,349 रुपये), 16GB रैम + 512GB स्टोरेज की CNY 3,899 (लगभग 45,877 रुपये) , 24GB रैम + 1TB स्टोरेज की CNY 4,399 (लगभग 51,760 रुपये) है।
वहीं Redmi K70e 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,886 रुपये) , 12GB रैम + 512 GB स्टोरेज की CNY 2,199 (लगभग 25,875. रुपये) और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज की CNY 2599 (लगभग 30,582 रुपये) है।

Redmi K70, K70 Pro के स्पेसिफिकेशंस

रेडमी के70 और के70 प्रो में 6.67 इंच TCL C8 OLED तकनीक वाला डिस्प्ले मिल रहा है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। ये दोनों फोन्स 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 3840Hz PWM हाई-फ़्रीक्वेंसी डिमिंग सपोर्ट, HDR10+ और डॉल्बी विजन से लैस किए गए हैं। इनकी स्क्रीन पर यूजर्स को पंच-होल कटआउट डिजाइन भी मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो Redmi K70 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 से और Pro मॉडल को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। जिनमें 24GB LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। ये फोन्स एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर बेस्ड हैं।

फोटोग्राफी के लिए इन दोनों फोन्स में में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। K70 OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर से लैस है। वहीं प्रो मॉडल प्राइमरी लेंस के साथ 2x जूम वाला 50MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Redmi K70 और K70 Pro में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इनमें डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, X-एक्सिस लीनियर मोटर , USB-C पोर्ट, वाईफाई-7, NFCजैसे फीचर्स से भी लैस किया गया है।

Redmi K70e के स्पेसिफिकशंस

रेडमी के70e में 6.67-इंच OLED 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। जो 2712×1220 का रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स ब्राइटनेस, 8x ब्राइटनेस एन्हांसमेंट के साथ सुपर डायनामिक HDR के साथ आ रहा है। इस फोन को यूजर्स की आई प्रोटेक्शन के लिए S++ रेटिंग मिली है। कंपनी ने अपने इस मॉडल को Mediatek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट के साथ पेश किया है। जिसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। Redmi K70E एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर बेस्ड हैं।
कैमरा की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजजेशन के साथ 64 मेगापिक्सल OV64B प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस से लैस है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को 90W फास्ट चार्जिंग सोपर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi K70 and K70 Pro have 6.67 inch TCL C8 OLED technology display. Which is coming with 2K resolution and 120Hz refresh rate. Whereas Redmi K70e has a 6.67-inch OLED 1.5K display. Which is equipped with a resolution of 2712×1220, 120Hz refresh rate, 1800 nits brightness, Super Dynamic HDR with 8x brightness enhancement. This phone has got S++ rating for the eye protection of the users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X