Home
Mobile

Redmi K70 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस आए सामने, यहां जानें सभी डिटेल

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Redmi कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Redmi K70 सीरीज पर काम कर रही है। जिसे कंपनी जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि, इसके आने से पहले ही फोन की खास डिटेल्स लीक हो चुकी है। तो चलिए आपको आगे इसमें मिलने वाले खूबियों से रूबरू करवाते हैं।

लीक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी नए K70 सीरीज को साल की पहली छमाही तक बाजारों में पेश कर सकती है। लेकिन इससे पहले ही टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट के माध्यम से इस आगामी फोन की बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा कर दिया है। हालांकि, कुछ देर बाद ही अपने पोस्ट को हटा भी दिया, लेकिन तक तक ये जानकारी लीक हो गई थी।

Redmi K70 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस आए सामने

Redmi K70 Ultra संभावित स्पेक्स- लीक्स की मानें तो रेडमी अपने अपकमिंग सीरीज में MT6989 चिपसेट शामिल कर सकता है, जो Dimensity 9300 SoC हो सकता है। इसके साथ ही इसके बैटरी की भी डिटेल सामने आई है। जिसमें दावा किया गया है कि, यह फोन Redmi K70 Ultra को 5,500mAh की एक बैटरी के साथ लाया जा सकता है, जो 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

इससे पहले टिपस्टर ने इसके स्टोरेज की जानकारी शेयर की थी। जिसके अनुसार इसमें 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की बात कही थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, Redmi K70 Ultra को कंपनी का सबसे पावरफुल K70 सीरीज होगा।

Redmi K70 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस आए सामने

अन्य फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें Redmi K70 Ultra में 8T OLED डिस्प्ले मिल सकती है। जिसका पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक होगा। इतना ही नहीं यह 1.5K रेजॉल्यूशन भी ऑफर कर सकता है। प्रोसेसर की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसमें कंपनी अपने यूजर को Dimensity 9300 SoC चिपसेट दे सकती है।

वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस मिल सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। इस फोन की और जानकारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। आने वाले दिनों में इससे जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi K70 Ultra specs leaked ahead launch check all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X