Home
Mobile

Redmi जल्द लॉन्च करने जा रहा नया फोन, Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी और 24GB रैम से होगा लैस, जानें डिटेल

स्मार्टफोन ब्रांड Redmi ने मार्केट में बजट रेंज में अपने कई शानदार डिजाइन और धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन पेश किए हैं। जिसे ग्राहक काफी पसंद भी करते हैं। भारतीय बाजार में भी कंपनी ने एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च किए है।

अब कंपनी जल्द ही अपना नया फोन लॉन्च करने जा रही है, जिसे Redmi K70 Ultra के नाम से जाना जाएगा। हालांकि इस फोन के कई खास स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। तो आइए अब इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

 Redmi जल्द लॉन्च करने जा रहा नया फोन, यहां जानिए डिटेल्स

Redmi K70 Ultra स्पेसिफिकेशन्स- रेडमी के70 अल्ट्रा स्मार्टफोन 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। इसके डिस्प्ले में एचडीआर 10 प्लस, डॉल्बी विजन, 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi K70 Ultra स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9300+ SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो बेहतर गति और प्रदर्शन ऑफर करेगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में माली-जी720 एमपी12 जीपीयू ग्राफिक्स कार्ड दिया जाएगा।

 Redmi जल्द लॉन्च करने जा रहा नया फोन, यहां जानिए डिटेल्स

Redmi K70 Ultra स्मार्टफोन 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें मेमोरी कार्ड इस्तेमाल करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi K70 Ultra स्मार्टफोन में 50MP Sony LYTIA 800 सेंसर + 108MP अल्ट्रावाइड लेंस + डेप्थ सेंसर के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिससे यूजर्स शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

 Redmi जल्द लॉन्च करने जा रहा नया फोन, यहां जानिए डिटेल्स

Redmi K70 Ultra स्मार्टफोन को पावर देन के लिए इसमें 5500mAh बैटरी दी जा सकती है। जो 120 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट फैसलिटी के साथ आएगा। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए Redmi K70 Ultra स्मार्टफोन में 5G, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट दिया गया है।

वहीं कीमत की बात करें तो खबर है कि यह फोन देश में 35,000 रुपये के बजट के साथ लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, भारतीय बाजार में रेडमी के इस अपकमिंग फोन को लेकर काफी उम्मीदें है। अब देखना होगा कि, कंपनी अपने ग्राहकों के उम्मीदों पर कितनी करी उतरती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
MediaTek Dimensity 9300+ SoC processor can be given in Redmi K70 Ultra smartphone. Which will offer better speed and performance.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X