Redmi K80 और K80 Pro अगले हफ्ते होगी लॉन्च, पहली डिटेल आई सामने
Redmi K80 सीरीज को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार कंपनी इस साल इस सीरीज के तहत केवल दो मॉडल Redmi K80 और K80 Pro को पेश करेगी। इसके साथ ही ब्रांड ने यह कंफर्म किया है कि, Redmi K80e को फिलहाल ल़ॉन्च नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें, इस सीरीज के फोन्स में TCL Huaxing की 2K रिजॉल्यूशन स्क्रीन होगी, जो कस्टमाइज्ड M9 ल्यूमिनसेंट मटेरियल का यूज करके पावर खपर तो 20.3% तक कम करती है। स्क्रीन की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करती है।

Redmi K80 सीरीज में यूजर्स को एडवांस डिस्प्ले फीचर्स मिलेंगे। दोनों फोन्स में DC डिमिंग, पोलराइज्ड लाइट टेक्नोलॉजी और तीन TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ आखों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इनमें हार्डवेयर-लेवल ब्लू लाइट फिल्टर और झोंगशान आई सेंटर से क्लिनिक परमिशन भी शामिल है।
इसके अलावा दोनों फोन्स अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे। हालांकि, अभी लॉन्च को लेकर ऑफिशियली डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ब्रांड ने यह कंफर्म कर दिया है, कि इन्हें अगले हफ्ते तक पेश कर दिया जाएगा।
Redmi K80 के संभावित स्पेक्स
रेडमी K80 में स्नैपड्रैगल 8 जेन 3 चिपसेट के साथ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस के साथ आ सकता है। जबकि, सेल्फी के लिए इस फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिए जानें की उम्मीद है। इसे पवार देने के लिए कंपनी इसमें 6500mAh की बैटरी शामिल कर सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
जबकि, K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर शामिल होगा, जो 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 32 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस के साथ एडवांस कैमरा सेटअप के साथ आएगा। सेल्फी के लिए इसमें भी 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस को 6000mAh की बैटरी के साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फैसलिटी से लैस कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







