Redmi K80 और K80 Pro: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर?, देखें कीमत, फीचर्स और स्पेक्स की तुलना
Redmi K80 vs K80 Pro: रेडमी के80 और रेडमी के80 प्रो दोनों ही प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं, लेकिन कंपनी ने अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर अपने इन फोन्स को डिजाइन किया है।
इसके प्रो मॉडल में डिस्प्ले से लेकर कैमरा और परफॉर्मेंस में खास सुधार किए गए हैं। रेडमी के ये दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन एडवांस फीचर्स के साथ अपनी-अपनी कैटेगिरी में बेहतरीन ऑप्शन पेश करते हैं। तो चलिए आगे इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत:
रेडमी K80 की 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2,499 यानी (लगभग 29,226 रूपये), 16GB/1TB की कीमत 3,599 युआन यानी (लगभग 41,895 रुपये) है। जबकि, प्रो मॉडल के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,000 रुपये) और 16GB/1TB वेरिएंट की कीमत 4,799 युआन (लगभग 55,000 रुपये) है।
डिस्प्ले:
रेडमी K80 और K80 प्रो दोनों में आपको 6.67 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसे TCL की मदद से बनाया गया है। ये 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेंगे। इनके डिस्प्ले में HDR10+, डॉल्बी विजन, DC डिमिंग और 2560Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट भी है। हालांकि, Redmi K80 Pro में अल्ट्रा-नैरो बॉटम फ्रेम है, जो 21% स्लिम है और इसे अधिक इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है।
प्रोसेसर:
रेडमी K80 और K80 प्रो में सबसे बड़ा अंतर परफॉर्मेंस का है। K80 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जो दैनिक कार्यों और मध्यम गेमिंग के लिए सक्षम है। वहीं K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, समर्पित D1 गेमिंग चिप और रेज इंजन 4.0 है, जो एडवांस गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
ओएस:
Redmi K80 और Redmi K80 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड HyperOS2 पर काम करते हैं।
स्टोरेज:
रेडमी ने अपने दोनों मॉडल्स को 16GB रैम के साथ 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है।
कैमरा:
कैमरा सेटअप की बात करें तो K80 Pro ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ K80 से बेहतर है। K80 Pro में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 32MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2.5x टेलीफोटो लेंस इसमें शामिल है, जो अच्छी गुणवत्ता और ज्यादा शूटिंग ऑप्शन ऑफर करता है। जबकि K80 में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है।
बैटरी:
बैटरी लाइफ की बात करें तो यहां K80 स्मार्टफोन K80 Pro से आगे है। कंपनी ने K80 में 6550mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जबकि K80 Pro को महज 6000mAh तक की बैटरी के साथ पेश किया गया है। लेकिन यह 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कलर:
K80 को Obsidian Black, Mountain Green, Moonlight Blue और Snow White में उपलब्ध कराया गया है, जबकि Pro वेरिएंट को Snow Rock White, Midnight Black और mountain Green में खरीदा जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








