Redmi ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन किया लॉन्च, यहां जाने फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स
Redmi ने भारत में अपनी A सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi A3x को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन किफायती होने के साथ ही बेहतरीन फीचर्स से लैस है। वहीं जो लोग फीचर फोन से स्मार्टफोन में शिफ्ट कर रहे हैं, उनके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Redmi A3x के स्पेसिफिकेशंस
Redmi A3x में कंपनी ने 6.71 इंच की डिस्प्ले दी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1650x720 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट मिलती है, जो कि क्लियर और स्मूथ डिस्प्ले के साथ आती है। बता दें कि यह डिवाइस Unisoc Tiger T603 प्रोसेसर पर रन करता है।

स्टोरेज: इस स्मार्टफोन में 3 जीबी और 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में आया है। आप चाहे तो इस स्मार्टफोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो यूएसबी टाइप-सी के माध्यम से 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा: Redmi A3x में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और बेसिक फोटो के लिए QVGA लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अन्य फीचर्स: इस फोन के अन्य फीचर्स में 3.5 मिमी हेडफोन जैक, डुअल सिम और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेसंर भी दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इस स्मार्टफोन को 2027 तक एंड्रॉयड अपडेट और प्रोटेक्शन अपडेट दिए जाने की संभावना है।
कलर ऑप्शन: Redmi A3x को 3 कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट और ऑरोरा ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन को कंपनी ने किस कीमत पर लॉन्च किया है। इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








