Home
Mobile

Redmi Note 10T के लॉन्च से पहले भारत में कीमत हुई लीक, मिलेगा सिर्फ इतने रुपए में

चीन की लोकप्रिय टेक कंपनी Xiaomi 20 जुलाई को भारत में अपना पहला 5G मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 10T को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि 5जी का भारत में काफी तेजी से विकास हो रहा है। वहीं आपको बता दें कि Redmi Note 10T के लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गयी है।

Redmi Note 10T के लॉन्च से पहले भारत में कीमत हुई लीक, मिलेगा सिर्फ इतने रुपए में

रेडमी नोट 10T भारत में चीनी कंपनी का पहला 5G डिवाइस होगा। जैसा कि यह भारत में 20 जुलाई को लॉन्च होने वाला हैं, Xiaomi Central ने इसकी कीमत की जानकारी लीक होने की पुष्टि की है।

Redmi Note 10T की प्राइस हुई लीक

स्रोत के अनुसार, Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन 14,999 रुपये (~ $200) की शुरुआती कीमत के साथ भारत में आने की उम्मीद है। लॉन्च के समय यह डिवाइस Redmi Note 10 सीरीज के अब तक जारी पांचवें स्मार्टफोन के रूप में सामने आएगा। इतनी कीमत वाले स्मार्टफोन में बहुत से शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Redmi Note 10T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10T मीडियाटेक डाइमेंशन 700 5G चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी होगी। लीक के अनुसार, स्मार्टफोन केवल 4GB/128GB वैरिएंट में आएगा। यह 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को भी स्पोर्ट करेगा, साथ में 16MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। फ्रंट-फेसिंग कैमरे के लिए एक सेंटर पंच-होल कट-आउट है, जबकि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में दो 2MP डेप्थ और मैक्रो सेंसर भी शामिल हैं।

रेडमी नोट 10T में 6.5-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ होगी। Note 10T अपनी 5000mAh बैटरी और डिवाइस के साथ आने वाले 22.5W फास्ट चार्जर के साथ पर्याप्त बैटरी लाइफ पैक करता है। जबकि अन्य स्पेसिफिकेशन अब लॉन्च होने के बाद ही सामने आएंगे। साथ ही इस हैंडसेट को एमआई के आधिकारिक स्टोर और कई अन्य वैबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
China's popular tech company Xiaomi is going to launch its first 5G mid-range smartphone Redmi Note 10T in India on July 20.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X