Xiaomi ने भारत में Redmi Note 12 4G की कीमत में की कटौती, जानें नई कीमत
Redmi Note 12 4G Price Slashed : स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने भारत में Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। जिसके बाद आप इस फोन को काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, कंपनी ने इस हैंडसेट को हाल ही में लॉन्च किया था। कम कीमत के साथ ग्राहक इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन , फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल Mi.com से खरीद सकते हैं। जहां यह उपलब्ध है। तो चलिए आपको इस फोन पर मिल रहे ऑफर डिटेल्स के बारे में बताते हैं।
Redmi Note 12 4G की नई कीमत और ऑफर्स
रेडमी नोट 12 के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। जिसे ग्राहक आइस ब्लू, लूनर ब्लैक और सनराइज गोल्ड तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही अमेजन से खरीदारी करते समय SBI, ICICI , AXIS, और HDFC बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा Mi.com पर कस्टमर्स Mi एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 रुपये तक की अन्य छूट का भी लाभ ले सकते हैं। वहीं फ्लिपकार्ट की बात करें यहां पर ग्राहक 119 रुपये में तीन महीने के लिए Spotify प्रीमियम का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 रुपये की अन्य छूट का लाभ ले सकेगा।

Redmi Note 12 4G की स्पेसिफिकेशंस
रेडमी नोट 12 4जी में 6.67 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 685 CPU और एड्रेनो 610 GPU को शामिल किया है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14 पर संचालित होता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसे 33W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस किया है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, हेडफोन जैक, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेंगे। सिक्योरिटी की बात करें तो इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








