Home
Mobile

Redmi Note 13 5G के लॉन्च होते ही Note 12 5G के घटे दाम, जानें नई कीमत व ऑफर डिटेल

Redmi Note 12 5G Price slashed: रेडमी ने हाल ही में अपने नए सीरीज Redmi Note 13 को भारत में लॉन्च किया है। जिसके बाद ही कंपनी ने अपने पुराने मॉडल Redmi Note 12 5जी की कीमत में कटौती कर दी है। अब इस फोन को ग्राहक कीमत से अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप भी Redmi Note 12 5G को खरीदना चाहते हैं, तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत और इसपर मौजूद ऑफर के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13 5G के लॉन्च होते ही Note 12 5G के घटे दाम, जानें नई कीमत

Redmi Note 12 5G कीमत व ऑफर

रेडमी नोट 12 5जी के बेस वेरिएंट 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत वैसे तो 17,999 रुपये है, लेकिन कटौती के बाद आप इसे मात्र 15,499 रुपये में ले सकते हैं। वहीं इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है जिसे छूट के साथ 16,999 रुपये और 8 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज वेरियंट जिसकी कीमत वैसे तो 21,999 रुपये है, लेकिन इसके 18,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में आप इस फोन पर पूरे 3,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Redmi Note 12 5G की खासियत

रेडमी नोट 12 5जी स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। इसके साथ ही इस फोन के डिस्प्ले के सेंटर में एक होल पंच कटआउट दिया गया है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज से पैक्ड है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड MIUI 13 के साथ आ रहा है। जिसमें 2 साल तक OS और 4 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट देने का कंपनी ने वादा किया है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 12 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ रेडमी 5000mAh की बैटरी से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has reduced the price of Redmi Note 12 5G by Rs 3000. After which the price of Redmi Note 12 5G with 4 GB RAM and 128 GB storage has reduced from Rs 17,999 to Rs 15,499.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X